AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान
Achisosh

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान

By PeterNovember 13, 2023Updated:February 20, 20244 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान - Cabbage (Patta Gobhi) Benefits and Side-effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पत्ता गोभी को बंद गोभी के नाम से भी जाना जाता है। खाने में मजेदार यह हमारे सेहत को भी कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे देती है। इसकी सब्जी तो बनती ही है लेकिन कई लोग इसका सलाद कच्चा कहते हैं।पत्ते गोभी में आयरन, विटामिन और पेटेशियम जैसे कई पौष्टिक पोषक तत्व होते हैं। अपने कई सारे पोषक तत्व वाले गुण के कारण यह हमारे स्वस्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

फायबर, बिटा केरोटिन, विटामिंस बी1, बी6, के, ई, सी से भरपूर पत्ता गोभी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है।आईये जानते हैं पत्ता गोभी के स्वास्थ्यवर्धक फायदे।पत्ता गोभी जंक फूड का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका शाकाहारी सूप भी बनता है। पत्ता गोभी की पैदावार भारतवर्ष में गर्म इलाकों में ज्यादा होती है। यह साल के सभी दौर में मिलती है और इन्‍हे स्‍वस्‍थ आहार का हिस्‍सा माना जाता है।

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान

पत्ता गोभी के फायदे

वजन घटाने में सहायक

पत्ता गोभी में बहुत कम कैलोरी की मात्रा होती है, जो वजन को घटाने में फायदेमंद होती है। cabbage के soup पीने से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है साथ ही वजन भी नहीं बढ़ता। नियमित रूप से इसके पत्तों का जूस पियें और अपने पाचन को तंदुरस्त करते हुए वजन को नियंत्रित करें।

कैंसर रोग से बचाये

आज के दौर में कई लोग कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं, जो एक खतरनाक बीमारी है। अगर आप चाहते हैं की आप निरोगी रहें तो आप पत्ता गोभी का सेवन जरूर करें क्यूंकि इसमें मौजूद आइसोसाइनेट्स शरीर में एस्ट्रोजिन मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को तेज कर शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से बचता है। इसमें सिनिग्रिन, इण्डोल और कार्बिनोल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर की समस्या से बचाये रखते हैं।

खून की कमी दूर करे

जो लोग खून की कमी से परेशान रहते हैं, उन्हें विशेषकर नियमित रूप से पत्ता गोभी का सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए। पत्तागोभी में फोलिक एसिड होता है जो खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। folic एसिड शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण कर खून की कमी दूर करता है।

आँखों के लिए फायदेमंद

पत्ता गोभी में मौजूद बीटा-कैरोटीन आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आँखों में होने वाले मोतियाबिंद के खतरे को कम करता है। इससे आँखों की रौशनी भी बढ़ती है। विटामिन A होने के कारण यह रतौंधी वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।

त्‍वचा को स्‍वस्‍थ बनाये

वातावरण के बदलाव और धुल प्रदुषण से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है जिससे त्वचा शुष्क और डीहाइड्रेट हो जाती है। इसलिए अगर आप त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाना चाहते हैं तो पत्तागोभी को अपने आहार में जरूर शामिल करें। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। पत्तागोभी को अच्छी तरह से धोकर खाने से त्वचा स्वस्थ बने रहती है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है।

बालों के लिए लाभकारी

बालों को बढ़ाने और शुष्क होने से बचने के लिए आप पत्ता गोभी का जूस पी सकते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद विटामिनe और सिलिकॉन बालों को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। पत्ता गोभी के जूस पीने से शरीर में सल्फर की कमी दूर होती हैं जिससे बाल मजबूत और काले बनते हैं।

पेप्टिक अल्‍सर की समस्या दूर करे

पत्‍ता गोभी, पेप्टिक अल्‍सर के इलाज में सहायक होती है। इस रोग से पीडित व्‍यक्ति अगर वंदगोभी का नियमित सेवन करें तो उसे आराम मिल सकता है क्‍योंकि इसमें ग्‍लूटामाइन होता है जो अल्‍सर विरोधी होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करे

विटामिन सी से भरपूर यह हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। यह हमारे शरीर की हड्डियों और मांशपेशियों को तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है। इससे खून की कमी दूर होने के साथ-साथ खून का प्रवाह भी शरीर में अच्छे से होता है।

पत्ता गोभी के नुकसान

  • पत्ता गोभी का सेवन अधिक करने से पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • पत्ता गोभी का इस्तेमाल करने से गैस या पेट फूलना जैसे साइड इफेक्ट होते हैं।
  • जिन लोगों को इर्रिटेबल बाउल, सिंड्रोम जैसी समस्या है। उन्हें पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बहुत ज्यादा पत्ता गोभी का सेवन आपके थायराइड के सामान्य कामकाज में हस्तक्षेप कर सकता है।
  • यह एक पाचन समस्या है इसलिए पाचन रोगों से पीड़ित लोगों को तो बिल्कुल भी पता गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Vegetable Benefits
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचुकंदर के फायदे एवं नुकसान
Next Article जलजीरा पीने के फायदे
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Dil Ka Raaz: One Sided Love Shayari 2 Line for Silent Hearts and Hidden Feelings

December 5, 2025

Shayari 2 Line Love: Simple Words, Deep Feelings

December 5, 2025

Romantic Love Shayari Gujarati: પ્રેમની મીઠાશ શબ્દોમાં

April 5, 2025

महिलाओं में गंजापन दूर करने के सुझाव

December 17, 2023
Most Popular

Benefits of Bank Barns for Modern Properties

February 24, 2026

How Business Litigation Safeguards Corporate Interests

February 24, 2026

What We Can Learn From Animal Instincts About Human Survival

February 24, 2026

Understanding NDIS Plans: A Simple Guide For Families

February 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.