AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»परीक्षा के समय पढाई कैसे करे – How to Study More in less Time in Hindi
Achisosh

परीक्षा के समय पढाई कैसे करे – How to Study More in less Time in Hindi

By PeterNovember 3, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
परीक्षा के समय पढाई कैसे करे - Exams Time Study Tips in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हर कोई विद्यार्थी चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा नंबर लेकर अपने स्कूल में प्रथम आये और स्कूल का topper बने। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है। आजकल के समय में किसी भी Universities हो Colleges हर कही अच्छे percentage वाले बच्चो को ज्यादा prefer किया जाता है। जिसके चलते बचपन से ही हर कोई ज्यादा नंबर लाने की होड़ में लगे रहते है। पढाई करने का यह मतलब नहीं है की आप रट्टा मार रहे है।

जब से आपके नए स्कूल खुलते है आपको एक Time Management बनाकर हर रोज पढ़ने की आदत डालनी चाहे। वैसे कोई विद्यार्थी कितना भी पढ़ ले या उसे कितना भी याद हो लेकिन वह फिर भी सोचता है की यह काम तो नहीं है, जिसके चलते वह परीक्षा के समय में कैसे पढाई करें कि ज्यादा से ज्यादा नंबर लाये जाये। तो आइये आज हम आपको बताने जा रहे है परीक्षा के समय पढाई कैसे करे – How to Study More in less Time in Hindi जिससे आपको पढ़ा हुआ रहे ज्यादा देर तक याद।

परीक्षा के समय पढाई कैसे करे - Exams Time Study Tips in Hindi

कैसे करें किसी भी एग्जाम की तैयारी – How to Prepare for any Exam in Hindi

बहुत से विद्यार्थी पूरे साल भर तो पढ़ाई नहीं करते है लेकिन परीक्षा के अंतिम दिनों में सब कुछ करना चाहते है। अगर आप नियम के अनुसार थोड़ा थोड़ा रोजाना पढ़ते है तो आपको परीक्षा के समय कोई हिचकिचाहट, टैंशन नहीं होगी। फिर भी हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनके जरिये आप कुछ ही दिनों में अपने सिलेबस को हैंडल कर सकते हो और परीक्षा में टॉप कर सकते हो।

अपना स्वयं का अध्ययन गाइड बनाएं

परीक्षा के समय पढाई करने का सबसे अच्छा तरीका है की आप जो भी पढ़ रहे है या सिख रहे है उसे खुद के नोटबुक में लिखे, या जो आपके नोटबुक में लिखा है उसे दोहराये। इम्पोर्टेन्ट लाइन्स को आप अंडरलाइन करे। इसके अलावा पढाई को बेहतर बनाने के लिए आप डायग्राम या फ्लो चार्ट इस्तेमाल करे। इससे आपको जल्दी ही समझ में आएगा और ज्यादा देर तक याद भी रहेगा।

सवाल पूछें

आपके पास कोई भी टॉपिक हो जो आपको समझ नहीं आ रहा हो या फिर आप कोई ऐसा टॉपिक अपने प्रोफेस्सर/अध्यापक से पूछो जो आपको लगता है कि आपके परीक्षा में आ सकता है। इससे आपको भली भातिं उस टॉपिक के बारे में पता लग जायेगा और परीक्षा के समय जल्दी ही अपने एग्जाम पेपर को सोल्वे कर सकते हो।

जल्दी शुरू करें

स्कूल में पढ़ाये जाने वाले टॉपिक को पहले दिन अपने घर पर पढ़ ले जिससे आप कोई भी प्रश्न अपने अध्यापक से आसानी से पूछ सकते हो। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा और टॉपिक देर तक याद भी रहेगा।

ग्रुप में पढ़े

ग्रुप में अध्ययन करना बहुत उपयोगी हो सकता है। इससे आपको नए नए टॉपिक दिखेंगे। आप अपने टॉपिक को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते है और साथ ही वो भी कुछ ऐसे टॉपिक लेकर आएंगे जो आपको पता नहीं होंगे। इसलिए साथ में पढाई करने पर कुछ सिखने की प्रक्रिया के लिए फायदेमंद होगा।

विराम लीजिये

अध्ययन के समय बीच बीच में ब्रेक जरूर लें इससे आपको अपने टॉपिक को समझने और याद रखने में आसानी रहेगी। अध्ययन से पता चला है की ज्यादा देर तक एक ही टॉपिक को पढ़ने से आदमी का मन बोर हो जाता है और वह टॉपिक उसे न तो याद रहता है और न ही ज्यादा देर तक उसके दिमाग में रहता है।

अच्छी नींद लो

हर किसी के लिए जरूरी है कि वह अच्छी नींद ले। अगर आप काम सोते है तो आपके दिमाग पर प्रेशर पड़ता है जिससे आपके द्वारा पढ़ा गया कोई भी टॉपिक आपको समझ नहीं आता है। और न ही आपका मंद पुस्तक पर केंद्रित होता है। इसलिए आपको कम से कम 8 घंटे जरूर सोने चाहिए।

एक अध्ययन कार्यक्रम बनाएं – और इसका पालन करें

अपने पढाई का एक टाइम मैनेजमेंट बना लो, जिसमे आप थेरोटिकल सब्जेक्ट्स को शुबह और प्रैक्टिकल सब्जेट्स को शाम को पढ़े। हर विषय को 1 घंटे का समय दे। आपको जो विषय ज्यादा कठिन लगता है उसे ज्यादा समय जरूर दे।

अपने अध्ययन के समय को प्राथमिकता दें

अब जब आपके परीक्षा जल्दी ही आने वाले है तो जरूरी है कि आपको और चीजों को छोड़कर अपने अध्ययन में ज्यादा समय देना चाहिए। ये बात ध्यान में रखे कि आपको इसी साल अच्छे नंबर लेकर पास होना है। इसलिए अपनी पढाई को ज्यादा प्राथमिकता दे।

खुद को प्रश्न करें

अगर आप वास्तविक परीक्षा प्रश्नों के बारे में सोचते हैं और पैदा करते हैं, तो संभवत: आप जो अध्ययन करने की आवश्यकता है उससे अधिक परिचित हो जाएंगे, और इस बीच, अपने आप को उस प्रकार की भाषा से परिचित कराएं जो परीक्षा में होगी। संभावित परीक्षा प्रश्नों को ड्राफ्ट करें और खुद को क्विज करें ताकि आप जिस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता की उम्मीदें निर्धारित कर सकें।

अपने Notes को पुन: व्यवस्थित करें

अपने notes का मूल्यांकन करें और उन्हें महत्वपूर्ण बनाएं, महत्वपूर्ण अवधारणाओं, सूत्रों की तिथि और परिभाषाओं को रेखांकित करें ताकि वे समझना आसान हो जाएं।

सहपाठियों को पढ़ाए

अध्ययन से पता चला है की सिखने से ज्यादा सिखाने वाला ज्यादा सीखता है। यदि आप अपने टॉपिक को अपने फ्रेंड्स को सिखाते है उसे समझते है तो वह टॉपिक आपको ज्यादा याद होगा। इस बीच अगर कोई टॉपिक को आप भूल भी जाते है तो आप उसे दोबारा अध्ययन कर सकते है। इसलिए जो भी टॉपिक चाहे कठिन हो या सरल अपने दोस्त को समझाए।

अपना फ़ोकस घुमाएं

सफलता पाने के लिए जरूरी है की आपका फोकस। जब तक आप अपने पढाई पर फोकस नहीं करेंगे आप उन्हें याद क्या पढ़ भी नहीं सकते है। इसलिए जब भी समय मिले अपने लक्ष्य को याद करे और उसे आसान बनाने की कोशिश करे।

मन लगाकर पढ़ें

बहुत बार देखा गया है कि बहुत सरे विद्यार्थी ये बोलते रहते है की मेरा तो मन ही नहीं कर रहा पढ़ने को। पढाई में मन न लगना या पढाई करते समय नींद आना बहुत साडी समस्या आती है। लेकिन आपको नींद आने पर अपने फेस पर ठंडा पानी मरने की जरूरत है और पढाई पर मन न लगे तो थोड़ा टहल ले फिर अपने जीवन पर विचार करें कि आप कहा जा रहे है, अपने कक्षा के पढ़ाकू विद्यार्थी के बारे में सोचे वह क्या करता है कैसे पढाई करता है। उससे दोस्ती बनाये और पढ़ने का तजुर्बा सीखें।

कल्पना

अपने पढ़े गए टॉपिक को आप एक मानचित्र या आरेख बनाकर दोबारा सीखे कि इस टॉपिक में हो क्या रहा है। इस मानचित्र को आप एक बार अपने दिमाग में डाल ले तो आप इसे कभी भी नहीं भूल सकते है।

पढाई को मज़ेदार बनाएँ

प्रेशर के जरिये अपनी पढाई नहीं करे। इससे आपको कुछ समझ नहीं आएगा। इसे अपना शौक बनाये, जिस प्रकार आप अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते है। उसी तरह आप अपने पढाई को मजेदार बनाकर पढाई करें।

परीक्षा के समय पढाई करने के ये है आसान टिप्सः जिनके जरिये आप परीक्षा में अच्छे marks ला सकते है और अपने स्कूल में top कर सकते है।  अगर आपको कुछ पूछना हो तो आप नीचे comment box के जरिये पूछ सकते हो।

Study Study Tips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुन्दर त्वचा के लिए योगासन मुद्राएं
Next Article अपनी Problem को Solve कैसे करें – किसी भी समस्या से निजात पाने के तरीके
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.