AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»2022 फीफा वर्ल्ड कप क़तर: वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं ⚽
Achisosh

2022 फीफा वर्ल्ड कप क़तर: वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं ⚽

By PeterNovember 21, 2023Updated:February 20, 202410 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
fifa world cup 2022 hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

2022 फीफा वर्ल्ड कप क़तर: दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला खेल फुटबॉल वर्ल्ड कप का 22वां संस्करण इस साल क़तर में खेला जाएगा। ऐसा पहली बार है जब कोई फुटबॉल का वर्ल्ड कप अरब के देश में खेला जाएगा। अगर आप भी फुटबॉल के शौक़ीन है और इस वर्ल्ड कप के बारे में और जानना चाहते है तो यहां पर आपको वो सारी जानकारी मिल जायेगी जो आपको जाननी चाहिए।

fifa world cup 2022 hindiखेलफुटबॉल
मेज़बान देशक़तर
स्लोगननाउ इस आल (Now is All)
शुरुआत20 नवंबर 2022
फाइनल18 दिसंबर 2022
कुल टीम32
वर्तमान विजेताफ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 कहाँ होगा?

फुटबॉल के वर्ल्ड कप का आयोजन करने के लिए कई देश बोलियां लगाती है। इस वर्ल्ड कप के लिए 2010 में ही क़तर को इसका आयोजन करने के लिए अनुमति मिल गयी थी।

कई देशों ने इसे होस्ट करने के लिए बोलियां लगाई परन्तु अंत में क़तर ने 14 अंकों के साथ इसके होस्टिंग राइट्स जीत लिए | अमेरिका को 8 अंकों के साथ स्थान पर संतुष्ट करना पड़ा मगर अमेरिका ने 2026 के होस्टिंग राइट्स जीत लिए हैं | यानी के अगला वर्ल्ड कप (2026) अमेरिका में होगा।

यह वर्ल्ड कप कब शुरू होगा और फाइनल कब होगा ?

शुरुआत: 20 नवंबर 2022

फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर 2022 की तारिख को शुरू हो जाएगा। इसका पहला मैच होस्ट क़तर और इक्वेडोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुरू होने से पहले भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे कई मशहूर हस्तियां भाग लेंगी।

2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप में कितनी टीम खेलेंगी?

कुल टीम: 32

फुटबॉल का वर्ल्ड कप खेलने के लिए मेज़बान देश को छोड़ कर बाकी के सभी 31 देशों को क्वालीफाई करना पड़ता है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को भी अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना पड़ता है। इन क्वालिफिकेशन मैचेस में २०६ खेलती है और ३१ टीम क्वालीफाई कर पाती है

यह वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के मैच तीन साल पहले शुरू हो जाते है। 2022 के इस वर्ल्ड कप के लिए 6 जून 2019 से क्वालिफिकेशन मैच शुरू हो गए थे और 14 जून 2022 तक यह मैच खेले गए थे। इन तीन सालों में बाकी की 31 टीमों ने क्वालीफाई किया।

वर्ल्ड कप का मैस्कॉट: लाईब

world cup 2022 mascot laeeb
2022 फीफा वर्ल्ड कप का मैस्कॉट लाईब

1966 से लेकर फुटबॉल के हर वर्ल्ड कप के लिए एक मैस्कॉट लॉन्च किया जाता है। यह एक तरह का कार्टून करैक्टर होता है जो वर्ल्ड कप की निशानी माना जाता है। हर बार की तरह इस बार भी एक मैस्कॉट बनाया गया है।

1 अप्रैल 2022 के दिन 2022 फीफा वर्ल्ड कप का मैस्कॉट लांच कर दिया गया था। इसका नाम है “लाईब“| लाईब एक अरब शब्द है जिसका मतलब है “प्रतिभाशाली खिलाडी”| यह सफ़ेद रंग का है जो कुछ हद तक वर्ल्ड कप के एंब्लेम के जैसा लगता है। फीफा ने इसके बारे में कहा है की लाईब जहाँ जायेगा वहां युवा आत्मा, ख़ुशी और भरोसा देगा।

मैच बॉल: अल-रिह्ला

al rihla fifa world cup 2022 ball
2022 फीफा वर्ल्ड कप बॉल: अल-रिह्ला

मैस्कॉट की तरह हर वर्ल्ड कप के लिए एक ख़ास “मैच बॉल” भी लॉन्च की जाती है। इस बार की वर्ल्ड कप बॉल का नाम है “अल रिह्ला“| यह बॉल 30 मार्च 2022 की लॉन्च की गयी थी।

इस बॉल को बनाने लिए क़तर की संस्कृति, उनकी नांव, उनके झंडे से प्रेरणा ली गयी है। यह बॉल एडिडास के द्वारा बनायीं गयी है और ऐसा मन जाता है की यह पहली फुटबॉल है जो पानी आधारित गोंड और स्याही से बनायीं गयी है।

 

ओपनिंग सेरेमनी

जैसा की हमने आपको पहले बताया, वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक भव्य आयोजन करवाया जाएगा जिसे आप ओपनिंग सेरेमनी भी कह सकते हो। यह पहला मैच खेले जाने के कुछ ही समय पहले शुरू हो जायेगा।

कब शुरू होगी ?

सेरेमनी की तिथि: 20 नवंबर 2022
सेरेमनी का समय: 7:30 (शाम) (अनुमानित)
सरेमोनी का स्थान: अल बायत स्टेडियम, अल खोर

भारतीय समय के अनुसार फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले शुरू हो जाएगी। मतलब ऐसा अनुमान है की यह शाम 7:30 बजे शुरू होगी।

कौन कौन Perform करेगा ?

इस सेरेमनी में BTS के जंग कुक परफॉर्म करने वाले है। फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार है जब साउथ कोरिया का कोई सेलिब्रिटी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेगा।

साथ ही अमेरिका के ब्लैक आइड पीज भी स्टेज पर शामिल होंगे। इंग्लैंड के रोब्बी विल्लियम्स डुआ लीपा के साथ स्टेज पर नज़र आएंगे।

2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप का फॉर्मेट कैसा होता है?

सबसे पहले वर्ल्ड के लिए क्वालीफाई हुई 32 टीम्स को 8 अलग अलग ग्रुप्स में बाटाँ जाता है। इस तरह हर ग्रुप में 4 टीम्स शामिल होती है।

ग्रुप्स

ग्रुप A
ग्रुप B
ग्रुप C
ग्रुप D
क़तर23px Flag of Qatar.svgइंग्लैंड23px Flag of England.svgअर्जेंटीना23px Flag of Argentina.svgफ्रांस23px Flag of France.svg
इक्वेडोर23px Flag of Ecuador.svgईरान23px Flag of Iran.svgसऊदी अरब23px Flag of Saudi Arabia.svgऑस्ट्रेलिया23px Flag of Australia %28converted%29.svg
सेनेगल23px Flag of Senegal.svgयूएसए23px Flag of the United States.svgमेक्सिको23pxडेनमार्क20px Flag of Denmark.svg
नेथरलैंड्स23px Flag of the Netherlands.svgवेल्स23px Flag of Wales.svgपोलैंड23px Flag of Poland.svgतुनिशिया23px Flag of Tunisia.svg
ग्रुप E
ग्रुप F
ग्रुप G
ग्रुप H
स्पेन23px Flag of Spain.svgबेल्जियम23px Flag of Belgium %28civil%29.svgब्राज़ील22px Flag of Brazil.svgपुर्तगाल23px Flag of Portugal.svg
कोस्टा रिका23px Flag of Costa Rica.svgकनाडा23px Flag of Canada %28Pantone%29.svgसर्बिआ23px Flag of Serbia.svgघाना23px Flag of Ghana.svg
जर्मनी23px Flag of Germany.svgमोरक्को23px Flag of Morocco.svgस्विट्ज़रलैंड16px Flag of Switzerland %28Pantone%29.svgउरुग्वे23px Flag of Uruguay.svg
जापान23px Flag of Japan.svgक्रोएशिया23px Flag of Croatia.svgकैमरून23px Flag of Cameroon.svgसाउथ कोरिया23px Flag of South Korea.svg

ग्रुप स्टेज: फीफा के नियम के अनुसार यह सभी 32 टीम्स पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेलती है। जीतने वाली टीम को 3 अंक दिए जाते है और ड्रा होने पर 1-1 अंक दोनों टीमों में बाँट दिया जाता है। हर टीम अपने ग्रुप में सभी प्रतिद्वंदी के साथ एक एक मैच खेलती है।

अंत में हर एक ग्रुप में से 2 टॉप की टीम अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करती है। इस तरह कुल 16 टीम्स अगला राउंड खेलती है जिसे कहते है “राउंड ऑफ़ 16” या “प्री-क्वार्टर फाइनल“। इस राउंड से ही नॉक आउट राउंड शुरू हो जाते है।

ग्रुप स्टेज के मैचों की तारीख: 20 नवंबर से 2 दिसंबर 2022

राउंड ऑफ़ 16: ग्रुप स्टेज में टॉप करने वाली टीम अगले ग्रुप के दूसरे स्थान रहने वाली टीम के साथ यह राउंड खेलती है। जीतने वाली टीम अगले राउंड यानि के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करती है।

राउंड ऑफ़ 16 के मैचों की तारीख: 3 दिसंबर से 7 दिसंबर 2022

क्वार्टर फाइनल: यहाँ से वर्ल्ड कप और ज़्यादा रोमांचित हो जाता है और टीमों के लिए और ज़्यादा कठिन। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की हुई सभी 8 टीमें इस राउंड को खेलती है और जीतने वाली टीम को मौका मिलता है वर्ल्ड कप का सेमि फाइनल खेलने का।

क्वार्टर फाइनल के मैचों की तारीख: 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022

सेमि फाइनल: फुटबॉल के वर्ल्ड कप का सेमि फाइनल खेलना किसी देश के लिए अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इस राउंड को बची हुई 4 टीम्स खेलती है और अगर जीती तो क्वालीफाई करती है फाइनल के लिए।

सेमि फाइनल के मैचों की तारीख: 14 दिसंबर और 15 दिसंबर 2022

फाइनल: 18 दिसंबर 2022

भारत में फुटबॉल वर्ल्ड कप कहाँ देखें ?

टीवी पर: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 के मैच Sports18 1 या फिर Sports18 1 HD पर देख सकते है। यह एक नया स्पोर्ट्स चैनल है जो की Viacom18 के द्वारा लांच किया गया है। Viacom18 ने वर्ल्ड कप के ब्राडकास्टिंग राइट्स Rs 450 करोड़ रूपए में खरीदे थे। इससे पहले भारत में इसके राइट्स सोनी के पास थे लेकिन अब Viacom18 इसका नया ब्रॉडकास्ट पार्टनर है।

ऑनलाइन (लाइव स्ट्रीम): अगर आप इन मैचेस को ऑनलाइन देखना चाहते है तो आप voot.com वेबसाइट पर विजिट करें जहाँ पर ये मैचेस लाइव देखे जा सकते है। मोबाइल पर देखने के लिए आप इनका एंड्राइड या फिर आईफोन ऍप इस्तेमाल कर सकते है।

फ्री में लाइव स्ट्रीम कैसे देखें ?

अगर आप इन मैचेस को ऑनलाइन देखना चाहते है तो आप jiocinema.com वेबसाइट पर विजिट करें जहाँ पर ये मैचेस लाइव देखे जा सकते है। मोबाइल पर देखने के लिए आप इनका एंड्राइड या फिर आईफोन ऍप इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपके पास जिओ का सिम होना चाहिए। अगर आपके पास जिओ का नंबर इस्तेमाल करते है तो jiocinema.com पर एक अकाउंट बना कर फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैचेस लाइव देख सकते है।

भारतीय समय पर वर्ल्ड कप के मैच कब शुरू होंगे ?

भारत में यह मैच दिन में 3:30 बजे, शाम 6:30 बजे, रात 9:30 बजे और रात 12:30 बजे शुरू होंगे। ज़्यादातर फुटबॉल कप के मैच शाम और रात में ही शुरू होंगे जो की भारतियों के लिए काफी अच्छा समय है। हर मैच की डेट और टाइम के लिए कृपया नीच दिए गए टेबल को देखें।

fifa world cup 2022 matches india time

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल (भारतीय समय में)

मैचतिथिसमय (IST)
ग्रुप स्टेज
क़तर बनाम इक्वेडोर20 नवंबर 20229:30 pm
इंग्लैंड बनाम ईरान21 नवंबर 20226:30 pm
सेनेगल बनाम नेथरलैंडस21 नवंबर 20229:30 pm
यूएसए बनाम वेल्स22 नवंबर 202212:30 am
अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब22 नवंबर 20223:30 pm
डेनमार्क बनाम तुनिशिया22 नवंबर 20226:30 pm
मेक्सिको बनाम पोलैंड22 नवंबर 20229:30 pm
फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया23 नवंबर 202212:30 am
मोरक्को बनाम क्रोएशिया23 नवंबर 20223:30 pm
जर्मनी बनाम जापान23 नवंबर 20226:30 pm
स्पेन बनाम कोस्टा रिका23 नवंबर 20229:30 pm
बेल्जियम बनाम कनाडा24 नवंबर 202212:30 am
स्विट्ज़रलैंड बनाम कैमरून24 नवंबर 20223:30 pm
उरुग्वे बनाम साउथ कोरिया24 नवंबर 20226:30 pm
पुर्तगाल बनाम घाना24 नवंबर 20229:30 pm
ब्राज़ील बनाम सर्बिआ25 नवंबर 202212:30 am
वेल्स बनाम ईरान25 नवंबर 20223:30 pm
क़तर बनाम सेनेगल25 नवंबर 20226:30 pm
नेथरलैंड्स बनाम इक्वेडोर25 नवंबर 20229:30 pm
इंग्लैंड बनाम यूएसए26 नवंबर 202212:30 am
तुनिशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया26 नवंबर 20223:30 pm
पोलैंड बनाम सऊदी अरब26 नवंबर 20226:30 pm
फ्रांस बनाम डेनमार्क26 नवंबर 20229:30 pm
अर्जेंटीना बनाम मेक्सिको27 नवंबर 202212:30 am
जापान बनाम कोस्टा रिका27 नवंबर 20223:30 pm
बेल्जियम बनाम मोरक्को27 नवंबर 20226:30 pm
क्रोएशिया बनाम कनाडा27 नवंबर 20229:30 pm
स्पेन बनाम जर्मनी28 नवंबर 202212:30 am
कैमरून बनाम सर्बिआ28 नवंबर 20223:30 pm
साउथ कोरिया बनाम घाना28 नवंबर 20226:30 pm
ब्राज़ील बनाम स्विट्ज़रलैंड28 नवंबर 20229:30 pm
पुर्तगाल बनाम उरुग्वे29 नवंबर 202212:30 am
इक्वेडोर बनाम सेनेगल29 नवंबर 20228:30 pm
नेथरलैंड्स बनाम क़तर29 नवंबर 20228:30 pm
ईरान बनाम यूएसए30 नवंबर 202212:30 am
वेल्स बनाम इंग्लैंड30 नवंबर 202212:30 am
तुनिशिया बनाम फ्रांस30 नवंबर 20228:30 pm
ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क30 नवंबर 20228:30 pm
पोलैंड बनाम अर्जेंटीना1 दिसंबर 202212:30 am
सऊदी अरब बनाम मेक्सिको1 दिसंबर 202212:30 am
क्रोएशिया बनाम बेल्जियम1 दिसंबर 20228:30 pm
कनाडा बनाम मोरक्को1 दिसंबर 20228:30 pm
जापान बनाम स्पेन2 दिसंबर 202212:30 am
कोस्टा रिका बनाम जर्मनी2 दिसंबर 202212:30 am
साउथ कोरिया बनाम पुर्तगाल2 दिसंबर 20228:30 pm
घाना बनाम उरुग्वे2 दिसंबर 20228:30 pm
सर्बिआ बनाम स्विट्ज़रलैंड3 दिसंबर 202212:30 am
कैमरून बनाम ब्राज़ील3 दिसंबर 202212:30 am

कृपया ध्यान दें: आने वाले मैच समय समय पर अपडेट किये जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकैसे दिलाये बच्चो को परीक्षा के तनाव से राहत
Next Article मच्छर से कैसे छुटकारा पाये अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026

How to Make Sure a Construction Project Does Not Go Over BudgetKey Takeaways

May 27, 2026
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Most Popular

Why Proper Waste Collection Matters More Than You ThinkKey Takeaways

May 27, 2026

Why C25 Concrete Is One of the Most Useful Mixes for Everyday Construction

May 27, 2026

What Is C15 Concrete and When Should You Use It?

May 27, 2026

The Kirana Store That Digitised — And Nearly Went Bankrupt Doing It

May 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.