AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»खरबूजा के फायदे एवं नुकसान – Kharbuja Benefits and Side-Effects in Hindi
Achisosh

खरबूजा के फायदे एवं नुकसान – Kharbuja Benefits and Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 11, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
खरबूजा खाने के फायदे एवं नुकसान - Muskmelon Kharbuja Benefits and Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इससे पहले हमने आपको तरबूज खाने के कई फायदे बताये थे। फल हमारी ज़िन्दगी के अहम् हिस्सा होते हैं। ये न सिर्फ हमें खाने में मनोरंजक लगते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। जहाँ खरबूज की बात करें यह फल भी तरबूज फल के साथ बाजार में आने लगता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में लिए बेमिशाल यह फल न केवल विटामिन्स का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। जिससे दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं। आइये जानते हैं खरबूजा खाने के फायदे एवं नुकसान – Muskmelon (Kharbuja) Benefits and Side-Effects in Hindi.

खरबूजा खाने के फायदे एवं नुकसान Muskmelon Kharbuja Benefits and Side Effects in Hindi 1

खरबूजे के फायदे – Kharbuje ke Fayde in Hindi

इस फल में अपने पौष्टिक तत्वों की वजह से स्वास्तिक लाभ के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। शुरुवात में हरे रंग का यह फल पकने के बाद पीले नारंगी रंग का हो जाता है। खरबूज कई प्रकार के विटामिन्स और खनिज लवणों से भरपूर होता है, इसमें 95% पानी की मात्रा और 5% शुगर होता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

खरबूज में विटामिन सी का भण्डार होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों और कई संक्रमणों से लड़ने की मजबूत शरीर को प्रदान करता है। यह शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण करने में काफी अच्छा होता है। ये श्वेत रक्त कणिकाएं शरीर को संक्रमणों के प्रभाव से बचता है जिससे शरीर में कैंसर होने की संभावना कम होने लगती है।

वजन घटाने में सहायक

खरबूजे में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा उच्च होती है इसलिए यह शरीर में कैलोरी की मात्रा को सही बनाये रखता है। यह पाचन तंत्र में प्रवेश करने में बहुत समय लगता है जिससे आपको लम्बे समय तक भूक नहीं लगती है। यह धीमी पाचन क्रिया आपको ज्यादा खाना खाने से रोकती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करे

अगर आपके पाचन समस्या हो रही है तो खरबूजे ज्यादा से ज्यादा खाएं। अगर पाचन क्रिया सही से नहीं होता है तो पेट ख़राब होने लगता है और शौच की समस्या रहती है। इसमें पानी की कमी नहीं होने के कारन यह पाचन में काफी सहायक होता है। इस फल में पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसिडिटी को खत्म करने में काफी प्रभावी होते हैं जिससे पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है।

कैंसर रोग से बचाव करे

कैंसर आज के समय में काफी बढ़ चूका है जिसका कारन सही खान-पान और रहन-सहन है। खरबूजा कैंसर जैसे रोग को दूर करने में सहायक होता है। इस फल पाए जाने वाले वीटा-कैरेटिन और विटामिन सी शरीर में पाए जाने वाले कई घातक कानों को शरीर से बाहर करने में मदद करता है। ये घातक कण शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं जिससे कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है।

गर्भावस्था में लाभदायक

खरबूजे में पाए जाने वाला फोलिक अम्ल उन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है जो गर्भधारण करना चाहती हैं या जो गर्भधारण कर चुकी हैं। यह अम्ल नयी कोशकाओं को जन्म और पोषण के लिए काफी उपयोगी होता है। यह गरभवती महिला के शरीर में उपयोग में न आने वाले पानी को भी जमने नहीं देता है।

शरीर में ऊर्जा बनाये

खरबूजा शरीर में ऊर्जा बनाये रखने में काफी अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन बी की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर में ऊर्जा का निर्माण करता है। शुगर और कार्बोहाइड्रेट को शरीर में सुचारु रूप से चलाने के लिए यह ऊर्जा शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है।

आँखों के लिए फायदेमंद

खरबूज में पाए जाने वाला बिता-कैरेटिन शरीर के अंदर पहुँचते ही विटामिन A का रूप ले लेता है, जोकि आँखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही यह मोतियाबिंद जैसे रोगों को दूर करने में भी सक्षम होता है। नियमित रूप से खरबूज का सेवन करने से आँख स्वस्थ और रौशनी में बढ़ोतरी आती है।

तनाव से मुक्ति दिलाये

अगर आप ज्यादा टेंशन में रहते हैं तो आप खरबूज का सेवन करें। इस फल में मौजूद पोटेशियम दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है और दिमाग में प्रयाप्त और सुचारु रूप से ऑक्सीजन भेजता है। इससे मस्तिष्क में होने वाले रोग विकार नहीं होते हैं।

मधुमेह रोग के लिए

आहार में शुगर और ऊर्जा की कमी होने के कारण मधुमेह के रोगी को ज्यादा भूख लगती है। इसलिए जो भी व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है उसके लिए अच्छा है कि वह खरबूज का जूस पीना स्टार्ट कर ले। डॉक्टर्स भी ऐसे रोगियों को खरबूजे का जूस पीने की सलाह देते हैं क्यंकि यह रक्त में शुगर के स्तर को कण्ट्रोल करता है।

धूम्रपान छुड़ाए

अगर आप धूम्रपान की लत से परेशान हैं और कई तरीके आजमाने के बाद भी इससे छुटकारा नहीं पा रहे हो तो आप खरबूजा खाना शुरू कर दें, क्यूंकि इसके सेवन करने से आपकी बीड़ी, सिगरेट पीने की आदत बंद हो जाएगी। इसके अलावा यह आपके फेफड़ों को मजबूती देगा और उनसे निकोटीन को तेजी से बाहर निकलने में मदद करेगा।

त्वचा को निखारे

खरबूजे में पाए जाने वाले कोलाजन प्रोटीन हमारे शरीर में पाए जाने वाले कनेक्टिव टिशू में कोशिकाओं की संरचना बनाये रखते हैं। यह कोलाजन से शरीर पर कोई भी जखन जल्दी भर जाता है और त्वचाको मजबूती मिलती है। रोजाना इसका सेवन करने से त्वचा से रुखपन दूर और एक नयी ग्लो निखर के आती है।

दिल को मजबूत करे

खरबूजे में पाए जाने वाला एडेनोसीन नमक एंटीकोएगुलेंट पाया जाता है जो रक्त कोशकाओं को जमने से रोकता है। जब भी रक्त कोशिकाएं जमती हैं तो दिल की बीमारियां और दिल का दौरा पड़ने की आशंका ज्यादा होती है। खरबूज शरीर में खून के प्रवाह को सुचारु रूप से बनाये रखता है जिससे दिल से समन्धित बिमारियों की संभावना कम हो जाती है।

पथरी की समस्या दूर करे

खरबूजे में पानी की कमी नहीं होने के कारण यह गुर्दे की पथरी समेत कई बड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह गुर्दे से विषाक्त पदार्थों को मूत्र के जरिये बाहर निकाल देता है। जिससे पथरी होने की संभावना कम होती है। इसलिए खरबूज का नियमित रूप से सेवन करें।

खरबूजा खाने के नुकसान – Kharbuje ke Nuksan in Hindi

  • अस्थमा रोगियों, शरीर में शोथ, आमवात से पीड़ित स्त्री-पुरूषों को भी खरबूजा हानि पहुंचाता है।
  • अगर आपको अधिक खांसी और जुकाम हो गया है, तो भी खरबूजे का सेवन करने से बचें. दरअसल खरबूजा काफी ठंडा होता है।
  • सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हैजे के प्रकोप में खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी के दौरान खरबूजा नहीं खाना चाहिए। दरअसल खरबूजा काफी हैवी होता है. ऐसे में अगर आप इसे हजम नहीं कर पाते, तो इससे आपको पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।
  • जिन लोगों की बॉडी काफी गर्म रहती हैं उन्‍हें खरबूजे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. इससे उन्‍हें आंखों से जुड़ें रोग हो सकते हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगर्भावस्था में थकान कम करने के उपाय – Fatigue During Pregnancy in Hindi
Next Article मौसमी जूस के फायदे और नुकसान – Mausabi Juice Benefits & Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026

How to Make Sure a Construction Project Does Not Go Over BudgetKey Takeaways

May 27, 2026
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Most Popular

Why Proper Waste Collection Matters More Than You ThinkKey Takeaways

May 27, 2026

Why C25 Concrete Is One of the Most Useful Mixes for Everyday Construction

May 27, 2026

What Is C15 Concrete and When Should You Use It?

May 27, 2026

The Kirana Store That Digitised — And Nearly Went Bankrupt Doing It

May 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.