AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»कमजोरी दूर करने के आसान उपाय – Home Remedies for Weakness in Hindi
Achisosh

कमजोरी दूर करने के आसान उपाय – Home Remedies for Weakness in Hindi

By PeterOctober 30, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
sharir-ki-kamjori-dur-karne-ke-upay
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कमजोरी दूर करने के आसान उपाय: इंसान के पास कितना भी पैसा हो लेकिन अगर उसका शरीर कमजोर रहे और हर समय बिमारियों की जकड़न में रहे तो वह सब पैसा बेकार है। शारीरिक कमज़ोरी इंसान के आत्म विश्वास को तोड़कर रख देती है और उसे एक सामान्य जीवन जीने में बाधा डालती है। शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर कमजोर बन सकता है। चिंता और भय सताने पर भी शरीर में कमज़ोरी आ सकती है।

अच्छी तरह से भोजन न करने पर भी यह समस्या हो सकती है। दस्त, उल्टी पर भी कमज़ोरी आ जाती है। मल मुत्र को रोके रखना भी कमज़ोरी आने का कारण हो सकता है। कुल मिलाकर गलत जीवनशैली और खान-पान में गलत आदत शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। इसलिए आज हम आपको बिना अंग्रेजी दवा के ऐसे घरेलू उपाय और देसी आयुर्वेदिक नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही शरीर की कमजोरी का इलाज कर सकते हैं। शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने के उपाय Natural home remedies and ayurvedic treatment tips for body weakness in hindi.sharir-ki-kamjori-dur-karne-ke-upay

शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने के उपाय – Home Remedies for Weakness in Hindi

  1. दूध पीने से शरीर में शक्ति आती है, नपुसंकता दूर करने के लिए सर्दियों के मौसम में केसर वाला दूध पीने से पौरष शक्ति बढ़ती है और संभोग करने के बाद बादाम वाला दूध पीने से थकान और कमज़ोरी दूर होती है।
  2. रोजाना गीयी खाने से भी वजन बढ़ता है। चीनी और घी को मिक्स करके उसका सेवन करना चाहिए।
  3. गन्ना खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट की गर्मी दूर होती है साथ ही शरीर को शक्ति मिलती है और स्वास्थय अच्छा रहता है।
  4. रोजाना सुबह मीठे आम खाकर उसके ऊपर सौत वाला दूध पीने से शरीर मजबूत होता है। दूध को सौत और छुवारे डालकर गरम करके पीना उत्तम होगा। दूध में आम का रस मिक्स करके पीने से वीर्य बढ़ता है और शायरिक कमज़ोरी दूर होती है।
  5. रोजाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर मे चर्बी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वजन बढ़ाने और ताक़त पाने के लिए एक आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।
  6. अनार खून का शुद्धीकरण करता है। शरीर में रक्त संचरण सही चलाने के लिए लिए अनार का सेवन करना स्वास्थय के लिए बहुत अच्छा होता है। मटर के दाने खाने से शरीर में माँस और खून की बढ़ोतरी होती है।
  7. नारियल खाने से भी शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। नारियल शक्तिवर्धक भी होता है। नारियल का सेवन करने से बाल भी मजबूत और घने काले बनते है। दिन में एक या दो बार 30 से 50 ग्राम नारियल खाना चाहिए।
  8. वीर्य बढ़ाने, नए शुद्ध रक्त, शरीर की फुर्ती, कमज़ोरी को दूर करने के लिए रोजाना 8-10 खजूर खाएं और खजूर के उपर आधा गिलास या 1 कप दूध पीना चाहिए।
  9. शारीरिक कमज़ोरी दूर करने के लिए पीपल के पत्तों का मुरब्बा लाभदायक होता है। अच्छी क्वालिटी के अखरोट की गिरी खाने पर भी शरीर को शक्ति मिलती है।
  10. शरीर में विटामिन और खनिज तत्वों की कमी दूर करने के लिए बाघी सलाद के पत्तों का सलाद खाने के साथ खाना चाहिए। रोजाना एक गिलास दूध के साथ आलसी के बीज सबूत निगलने से भी शरीर की कमज़ोरी दूर होती है।
  11. गाजर का हलवा शक्तिवर्धक होता है। गाजर का रस पीते रहने से शरीर में फैट बढ़ता है। दुबले और कमजोर व्यक्ति को हर रोज गाजर का सेवन करना चाहिए।
  12. हरी मेथी का रोजाना सेवन करने से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है। ख़ासकर एक महिला जिसे गर्भपात हुआ हो, उसे शरीर में खून की कमी और कमज़ोरी की समस्या आम होती है, ऐसे समय में हरी मेथी का रोजाना शरीर को शक्ति प्रदान करता है और शरीर में खून भी बढ़ता है।
  13. मांशपेशियों की कमज़ोरी दूर करने के लिए थोड़ा नमक लेकर उसे ठंडे पानी में मिला लें और फिर उस घोल से पूरे शरीर पर मालिश करें। यह उपाय करने पर शरीर की मांशपेशियों को आराम मिलेगा।
  14. बीमारी के बाद शरीर की कमज़ोरी को दूर करने के लिए नीम की छाल का काढ़ा बनाकर पीना लाभदायक होता है। कमज़ोरी दूर करने के लिए पड़ल के फूल के गुलकंद का सेवन एक उत्तम उपाय है।
  15. टमाटर का ताज़ा सूप पीने से भूख बढ़ती है और शरीर में उत्पन्न हुई खून की कमी दूर हो जाती है। इस उपाय से शारीरिक कमज़ोरी भी दूर होती है। टमाटर का सूप पीने से मुख-मंडल पर लाली आ जाती है।
  16. काजू के दूध का लेप पैरो की कमज़ोरी दूर करने के लिए उत्तम उपाय है। काजू के दूध का लेप पैरो पर दिन मे 2 से 3 बार लगाना चाहिए।
  17. दूध, सर्करा और मुई चट्टा इन तीनों को उबालकर थोड़ा ठंडा होने पर उसका सेवन करने से शरीर की कमज़ोरी दूर हो जाती है।
  18. शहद में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर रोजाना उसका सेवन करने से शरीर के स्नायु मजबूत होंगे। निरगुंडी के तेल की मालिश करने से पैरो की कमज़ोरी दूर होती है।
  19. 100 से 150 ग्राम धनिया पीसकर पानी में उबाल लें। जब यह घोल 25% जितना रह जाए तब इसे आग से उतार लें। इस गाढ़े मिश्रण का रोजाना सेवन करने से दिमागी कमज़ोरी दूर होती है। ज़ुकाम दूर होता है और आँखो की रोशनी में आई कमी दूर होती है।
  20. छांछ पीने से आँतो का रोग नहीं होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है। छांछ में काली मिर्च और नमक मिश्रित करके पीने से शरीर को काफ़ी लाभ होता है। लस्सी पीने से पेट सॉफ रहता है और पेट की बीमारिया नहीं होती है।

शरीर की कमजोरी दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे – Sharir ki Kamjori Dur Karne ke Upay 

  • अनार के छिलकों को सुखाकर पीस लें और फिर सुबह शाम 1 चम्मच पानी या दूध के साथ खाएं। यह देसी रामबाण दवा रोजाना सेवन करने से जल्द की आपको कमजोरी का इलाज कर सकते हैं।
  • सुबह दूध के साथ एक केला रोज खाने से बॉडी में ताकत और चर्बी बढ़ती है। वजन बढ़ाने और दुबलापन दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है।
  • रोजाना टमाटर का सूप पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह घरलू नुस्खा आजमाने से भूख बढ़ती है और चेहरे पर निखार भी आती है।
  • नसों में कमजोरी होने पर थोड़ा सा नमक को गरम पानी में मिलाकर शरीर की मालिश करें। इससे मांशपेशियों को आराम मिलता है।
  • शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए रोजाना आंवले का मुरब्बा खाएं।
Health
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNegative Soch Kaise Dur Kare – Negative Thoughts से छुटकारा पाने के तरीके
Next Article Dublapan Kaise Dur Kare – दुबलेपन को दूर करने के बेहतरीन उपाय
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026

How to Make Sure a Construction Project Does Not Go Over BudgetKey Takeaways

May 27, 2026
Most Popular

Husband Ke Liye Shayari: Simple Alfaaz, Gehri Mohabbat

April 29, 2026

CCTV Camera System Installation: A Complete Guide for Homes and Businesses

April 29, 2026

Are You Using Herbal -Induced Oil for the First Time? Things To Keep in Mind

April 29, 2026

Khud Ke Liye Shayari: Simple Alfaaz, Gehri Khud Ki Pehchaan

April 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.