AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Face Pimples Hindi
Achisosh

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Face Pimples Hindi

By PeterNovember 13, 2023Updated:February 20, 202410 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Home Remedies for Face Pimples Hindi चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलु नुस्खे चमत्कारी उपायChehre Ke Muhanse
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय: Pimples यानि मुहांसे जो आजकल हर किसी को हो जा रहे हैं। वैसे अक्सर कील मुहांसे तब होते है जब व्यक्ति जवानी में कदम रखता है। लेकिन आजकल के गलत दिनचर्या की बदौलत किसी के भी चेहरे पर कील मुहासे होने लगते हैं। इस भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में आराम करने का समय नहीं मिलता है तो कहाँ आप चेहरे पर ध्यान देते होंगे। त्वचा का सही देखभाल न करना और फालतू के cream इस्तेमाल करके पिम्पल्स को और बढ़ावा देते हैं। जिनका चेहरे oily होता है उनके चेहरे पर pimples ज्यादा होते हैं।

चेहरे से पिम्पल्स को हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा, उसके बाद सही खान पान की जरूरत होती है। अगर आपके चेहरे पर कील मुहांसे हैं तो आप oily foods से दूर रहें और ताजे फल, सब्जिया अपने आहार में लाएं क्यूंकि अगर हमेशा के लिए आपको पिम्पल्स से दूर रहना है तो आपको बहार से नहीं बल्कि अंदर से ख़तम करना होगा। जब तक आपका शरीर अंदर से साफ़ नहीं होगा ये पिम्पल्स होते रहेंगे।

इसलिए अपने खान-पान को सही और दिनचर्या में बदलाव लाएं। तो चलिए आज हम आपको चेहरे से कील मुँहासे दूर करने के घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिससे आप पिम्पल्स को जल्द ही मिटा सकते है, और बाद में दाग धब्बो से बच सकते हैं। 

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

कील मुंहासे होने के सामान्य कारण

पिम्पल्स होने के बहुत कारण हो सकते है। लेकिन कुछ सामान्य कारण ये हैं।

मृत त्वचा कोशिकाओं का निर्माण – त्वचा मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर ऊपरी परत पर नयी कोशिकाओं का निर्माण करती है और मृत त्वचा छिद्रों के माध्यम से त्वचा से बहार आती है जोकि अच्छे से ना आकर कभी-कभी त्वचा पर ही जम जाती है जोकि पिम्पल्स का रूप ले लेती है।

जीवाणुओं का विकास – जब अवरुद्ध छिद्रों में सीबम जमा हो जाता है तो यह बैक्टीरिया के लिए सही प्रजनन मैदान के रूप में काम करता है जिससे दर्दनाक pimples से बाहर निकल जाता है।

हार्मोनल बदलाव से – यह देखा जाता है कि युवा लड़के और लड़कियों में पिम्पल्स ज्यादा आते हैं। इसका प्रमुख कारण हार्मोनल का बदलाव है।

डेयरी उत्पाद या उच्च मशालेदार खाने से – अनुसंधान से पता चलता है कि अत्यधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों एवं मीठा पेय पदार्थ और डेयरी उत्पादों का सेवन करने से पिम्पल्स ज्यादा होते हैं।

तनाव – अत्यधिक पुराना तनाव शरीर के सामान्य कार्यों में बाधित होता है और कील मुहांसे के ब्रेकआउट को ट्रिगर करता है

अनुचित त्वचा की देखभाल – सही तरह से त्वचा की देखभाल जैसे नियमित रूप से सफाई, टोनिंग और चेहरे को मॉइस्चराइज करना और बिस्तर पर जाने से पहले मेकअप को ना हटाने से भी पिंपलों का कारण बनता है।

चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय

कील-मुँहासे दूर करने के अनेक उपाय है लेकिन अगर आप घरेलु नुस्खे के जरिये करते है तो बेहतर होगा क्यूंकि न तो आपको इनमे कोई खर्च करना पड़ेगा न ही कोई साइड इफ़ेक्ट होगा। इसलिए ये चेहरे की सुंदरता और निखार में काफी असरदार हैं।

टूथ-पेस्ट का इस्तेमाल

टूथपेस्ट सबसे व्यावहारिक घरेलू उपचारों में से एक है, यह हर किसी के घर में आसानी से मिल जाता है। चेहरे से कील मुहासे हटाने का यह सबसे अच्छा समाधान है। जेल आधारित लोगो की बजाय सफ़ेद टूथपेस्ट का उपयोग सबसे अच्छा है। रात को सोने से पहले सफ़ेद टूथपेस्ट को कील-मुंहासो पर लगाएं और सो जाएँ। अगली सुबह पानी से अच्छी तरह धो लें, कुछ ही दिनों में ये बदसूरत pimples गायब हो जायेंगे।

नींबू का रस

नीबूं का रास लगभग सभी प्रकार की त्वचा समस्याओं के लिए एक अद्भुत घर उपाय है नींबू का रस दाग-धब्बे या कील मुंहासो से छुटकारा पाने का सबसे बेमिसाल तरीका है। नीबूं में मजूद कसैले गुण दाना से अतिरिक्त तेल को हटाने और सूजन, लालिमा और pimples के दर्द को कम करने में मदद करता है। नीबूं का रस का सही उपयोग करने के लिए आपको बहार धुप में जाने से पहले लगाना अच्छा होता है।

रात के समय सोने से पहले एक कटोरे में नीबूं का रस निचोड़ें अब कपास से इस रस को अपने कील मुहांसों पर लगाए। इसे रात भर लगे रहने के बाद शुबह पानी से धो लें। रोजाना इस प्रयोग को करने से जल्द ही आपके मुहांसे ख़त्म हो जायेंगे।

अंडा हटाए कील-मुहांसे

त्वचा के स्वस्थ्य के लिए अंडे का सफ़ेद हिस्सा काफी असरदार होता है। यह कील-मुहांसो को साफ़ करने का असरदार तरीका है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अंडे को किसी कटोरे में फोड़कर डालें और उसका पीलापन निकल लें, फिर उस सफ़ेद हिस्से को अपने मुहांसो पर लगाएं। रात भर सूखने के बाद दूसरे दिन सुबह गर्म पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

भाप लें

हमारी त्वचा में ३ परत होते है, और कील मुहांसे अंदर तक होने के कारण इतनी आसानी से नहीं निकट है। इसलिए चेहरे को भाप दें भी एक असरदार तरीका है जिससे पिम्पल्स धीरे-धीरे ढीले होने शुरू हो जाते हैं और जल्द ही आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गरम पानी रखें और उसके भाप में अपने चेहरे को रखें ध्यान रहे पहली बार आपको परेशानी होगी लेकिन अगर इन पिम्पल्स से छुटकारा पाना है तो ये तो करना ही पड़ेगा।

घरेलू नुस्खा

चेहरे से कील मुंहासे दूर करने के तुलसी अच्छा घरेलु नुस्खा है जिससे जल्द ही पिम्पल्स साफ़ हो जाते है। इसके लिए आप तुलसी के कुछ ताजे पत्तियां लाएं और उनको बारीक़ पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पिम्पल्स पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें। सुख जाने के बाद अच्छी तरह धो लें। रोजाना ये नुस्खा अपनाने से जल्द ही आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आपको तुलसी के ताजे पत्ते नहीं मिल रहे हैं तो आप सुखी पत्तों को गरम पानी में मिलकर उनका घोल बना सकते हैं।

नीम से दूर करें चेहरे के पिम्पल्स

नीम के पत्ते त्वचा में होने वाले कोई भी परेशानी के लिए परम प्राकृतिक उपाय है क्यूंकि इसमें एंटीसेप्टिक, ऐंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है जो कील-मुहसे, फोड़े-फुंसी को दूर करते हैं। twacha में अगर रुसी या खुजली हो रही हो तो नीम काफी असरदार है। नीम के पत्तों को बारीक पीसकर पेस्ट बनायें और अपने मुँह पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और सुख जाने के बाद पानी से धों लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा करने से जल्द ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

लहसुन पिम्पल्स का रामबाण इलाज

लहसुन के स्वास्थ्य लाभ कई हैं, और यह विभिन्न त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए एक प्रभावी उपाय है। चेहरे पर हो रहे कील मुंहासों से छुटकारा पाने का यह एक अच्छा तरीका है क्यूंकि लहसुन में शक्तिशाली ऐंटिफंगल, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट होते है जो पिम्पल्स को जड़ ही साफ़ कर देता है। इसका इस्तमाल के लिए 2 से 3 लहसुन को बारीक बनायें और उसे थोड़ा पानी के साथ मिलाये और १५ मिनट तक भिगोने रख दें। इस घोल को अपने पिम्पल्स पर लगाएं लगभग 20 मिनट के बाद साफ़ पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल मुहांसो के लिए अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है जो फोड़े-फुंसी से लेकर दाग-धब्बे दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए आप तजा एलोवेरा को बारीक़ कर उसका रस निकले औरन अपने मुहांसो पर लगाएं। रातभर इसे लगे रहने दें। दूसरे दिन साफ़ पानी से धोकर अच्छे परिणाम देखें।

Banking Soda

त्वचा में होने वाली सारी समस्याओ के लिए बेकिंग सोडा एक प्रभावी घरेलु उपचार है जो पिम्पल्स को सस्ते में ही आसानी से दूर करने में मदद करता है। त्वचा में अगर सूखापन या रुखपन हो तो इसे लगाने से नहीं डरें। इसे लगाने से पहले गुनगुने पानी से अपने मुँह को धो लें। अब बेकिंग सोडा को थोड़ी सी पानी में मिश्रण कर अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

चाय के पेड़ की तेल चेहरे को साफ़ करे

चाय के पेड़ के तेल शक्तिशाली एंटीबायोटिक गुणों के साथ एक प्रभावी आवश्यक तेल है। यह उन रोगाणुओं से लड़ता है जो छिद्रो के अंदर प्रजनन करते है। चाय के पेड़ का तेल मृत त्वचा कोशिकाओ को साफ़ करने और छिद्र को खोलने में मदद करता है और साथ ही pimples को रोकता है।

शुद्ध चाय के पेड़ के तेल के साथ थोड़ा पानी मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और साफ़ पानी से धो लें। इससे तुरंत ही आपके कील-मुहांसे साफ़ हो जायेंगे।

पुदीना

पिम्पल्स होने पर ये ज्यादा जलन करती है साथ ही इनमे लाली आ जाती है ज्यादा देर तक रहने पर इनमे पस भर जाता है। जब भी आपको पिम्पल्स हो तो ज्यादा गरम खाना नहीं खाना चाहिए। अपने पेट की गर्मी को बचने के लिए आप पुदीना को अपने आहार में ले सकते हैं यह आपके पेट की गर्मी और गन्दगी को दूर करने में मदद करेगी। इसके अलावा आप ताजे पुदीने के पत्ते लें और उन्हें बारीक़ पीस लें इसमें आप थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं। इस घोल को अपने पिम्पल्स पर लगाएं और सो जाएँ। सुबह ठन्डे पानी से धो लें। इससे आपको जल्दी ही फर्क मिलेगा।

कपूर और नारियल का तेल चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए

कपूर और नारियल का तेल काफी ठन्डे औषधि हैं जो शरीर को ठंडक पहुँचती हैं। इससे जल्द ही मुहासे ख़त्म हो जाते है इसके लिए आप कप्पोर को बारीक़ पीसकर इसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं और अपने पिम्पल्स पर लगाएं। लगभग 15 स 20 मिनट के बाद अच्छी तरह धो लें। सप्ताह में 4 दिन इसका इस्तेमाल करें और कील-मुहांसो की परेशानी से दूर रहें।

बार-बार पिम्पल्स निकलने से कैसे रोके

खाने पिने में कुछ परहेज कर के और खाने की गलत आदतों को सुधार कर हम बार बार पिम्पल होना रोक सकते है। रिफाइंड आयल, आइस क्रीम, चाय, कॉफी, जंक फुड और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों के सेवन से दूर रहे और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसके उपाय करे।

ऊपर उल्लेखित पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपचार हमारे पूर्वजों और हमारी पीढ़ी के युवाओं द्वारा बहुत प्रभावी साबित हुए हैं।  मुँहासे को रोकने के लिए हमारी त्वचा को साफ रखने और उचित आहार का पालन करना हमेशा बेहतर होता है। किसी भी उपचारात्मक समाधान के बाद और उनका पालन करने से पहले, यह धोने के लिए महत्वपूर्ण है प्रभावित क्षेत्र मुंह को दबाएं नहीं। बार-बार मुहांसे पर हाथ लगाने से ये बार-बार होते हैं।

पिम्पल्स कैसे खत्म करें कोई अन्य टिप्स के जरिये

  • बार बार अपने गंदे हाथों को पीपल्स पर नहीं लगाएं।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।
  • ज्यादा गर्म वाली चीजे नहीं खाएं।
  • जंक फ़ूड या कोल्ड्रिंक से बचें।
  • अलग-अलग क्रीम इस्तेमाल नहीं करें।
  • पिम्पल्स को फोड़ें नहीं इससे निकले पानी से दूसरा पिम्पले हो सकता है।
  • अपने चेहरे को साफ़ पानी से दिन में ५ से ६ बार धोएं।
  • साफ़ तौलिया इस्तेमाल करें।
  • नोट: रोजाना व्यायाम, योग या मेडिशन जरूरी करें, क्यूंकि रक्त का सही तरह से परिसंचरण न होने पर पिम्पल्स, झुर्रिया, झाइयां या दाग होने संभव हैं। इसलिए जितना भी हो सके अपनी बॉडी को मूव करवाते रहें।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशकरकंद के फायदे और नुकसान – Shakarkandi Benefits and Side Effects in Hindi
Next Article सरसों के तेल के फायदे एवं नुकसान – Mustard Oil Benefits & Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.