AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय
Achisosh

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय

By PeterNovember 30, 2023Updated:February 20, 202411 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Chehre ke Daag Dhabe Hatane ke Gharelu Upay Tips - चेहरे के दाग कैसे हटाए
Chehre ke Daag Dhabe Hatane ke Gharelu Upay
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सुन्दर दिखना किसी भी महिला हो या पुरुष की चाहत होती है। सुन्दर दिखने में न सिर्फ आपका चेहरे सुन्दर होना चाहिए बल्कि आपकी बॉडी का भी काफी हद तक आपकी सुंदरता पर योगदान रहता है। सुन्दर चेहरे के लिए आपके चेहरे पर दाग धब्बे नहीं होने चाहिए। आजकल के खान पान, पानी के बदलाव या फिर देश-विदेश की अनावश्यक क्रीम को लगाने से चेहरे पर दाग, धब्बे हो जाते है। जो कि आपके चेहरे की सुंदरता पर दाग डाल देते है।

लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे है जिनके प्रयोग से आप अपने चेहरे की रौनक फिर से पा सकते है और इन दागो से बच सकते है। चेहरे पर दाग या पिम्पल्स ज्यादातर चकने लोगो पर होता है। जिनका फेस ज्यादा गोरा या ऑयली होता है। हलाकि चेहरे पर पिम्पल्स कभी कभी बढ़ती उम्र के कारन भी होते है। चेहरे पर ज्यादा पिम्पल्स होने की वजह से काफी महिलाये या लड़किया इधर उधर पार्टियों या कॉलेज में जाने से भी इतराते है। आइये जानते हैं चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलु उपाय।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलु उपाय

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय – Remedy to remove facial spots in Hindi

चेहरे पर कील मुहासे होने के कारन ज्यादातर धुप में रहना, ज्यादा धुल में चेहरे का रोजाना रहना, आपके शरीर में होने वाले हार्मोन के बदवाल से पिम्पल्स का आना स्वाभाविक है। जिसके कारण आपकी ख़ूबसूरती पर दाग लग जाता है। वैसे इन दैगो से छुटकारा पाने के बहुत से तरीके है लेकिन हम आपको केवल घरेलु उपायों के बारे में बताएँगे क्यूंकि घरेलु इलाज एक ही बार करना पढता है।

निम्बू का लेप – Lemon paste

चेहरे से कील मुहासे हो, नीम्बू इन सबको जड़ से ख़त्म कर देता है। निम्बू में विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जो की एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और त्वचा से दाग धब्बो को दूर करने में मदद करता है। दाग को मिटने के लिए आप निम्बू के रास को दागो पर लगाए और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो दे। ध्यान रहे की निम्बू के रस को लगाने के बाद आप धुप में नहीं जाये।

Chehre ka Daag Door Karne ke Gharelu Upay

चंदन और गुलाब जल – Sandalwood and rose water

चेहरे को दाग धब्बो से निजात करने के लिए चन्दन और गुलाब जल का मिश्रण करे उसके बाद इस पेस्ट को आप पुरे चेहरे पर लगाए और सूखने दे। जब सुख जाये उसके बाद पेस्ट को ठन्डे पानी से धो दे और दोबारा चेहरे पर गुलाब से धो ले। इससे आपके चेहरे से दाग जल्दी ही समाप्त हो जायेंगे।

Face ke Daag Door Kaise Kare - Gharelu Upay

नीबूं का रस

जहाँ पर दाग धब्बो की बात आती है वह नीबूं का प्रयोग से बेहतरीन मन जाता है। नीबूं में मौजूद साइट्रिक एसिड और विटामिन स एक विरंजन एजेंट बना देता है जो दाग को ख़त्म करने में मदद करता है। नीबूं के रस का प्रयोग आप अलग-अलग तरह से कर सकते हैं नीचे आपको सही तरह से उपयोग करने के बारे में बताने जा रहे हैं।

विधि 1: नींबू का रस और पानी

दाग धब्बे को हटाने के लिए निम्बू का रास शानदार तरीका है। हलाकि इसे लगाने से त्वचा बहुत कठोर हो जाती है लेकिन अगर आप इसमें थोड़ा पानी मिला लें तो यह आपकी त्वचा को मुलायम करने में भी मदद करेगा।

एक कटोरे में नींबू का रस लें उसमे नीबूं के रस के बराबर पानी जोड़ें। अब कपास की मदद से नीबूं के रस को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट लगाने के बाद अच्छी तरह साबुन से धों लें।  कुछ ही समय में आपके पिम्पल्स सही होने लगेंगे।

विधि 2 – नींबू का रस और दही फेस मास्क

नीबूं का रस और दही को चेहरे पर लगाने से त्वचा में से रुसी, दाग, धब्बे सब दूर हो जाते हैं। यह त्वचा को सुन्दर और आकर्षक बनता है। आइये जाने कैसे करें इसका उपयोग..

कटोरे में एक नीबूं का रस लें, उसमे एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छी तरह घोलने के बाद अपने चेहरे पर पेस्ट करें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सुख जाने के बाद धो लें। लगातार करने पर आपको हफ्ते में ही फर्क आना शुरू हो जायेगा।

विधि 3 – नींबू का रस और चीनी फेस स्क्रब

दाग धब्बे मिटने के लिए चीनी के साथ अगर नीबूं का रस मिलकर लगाओ तो यह मृत त्वचा को निखार देता है और चेहरे पर तजा चमक देता है।

आधा नीबूं के रस को कटोरे में ले फिर इसमें चीनी का एक चम्मच मिलकर अच्छी तरह हिला लें। अगर आपकी त्वचा सुखी हो तो आप इसमें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं। अब इस घोल को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय में साफ़ पानी से धो लें।

Note: नीबूं के रस आँखों या उसके आस पास नहीं लगाएं। जब भी आप इन प्रयोगों को करें तो धुप में नहीं जाएँ, क्यूंकि यह आपके चेहरे को संवेदनशील बनता है। ताजे नींबू का ही प्रयोग करें। त्वचा को अच्छी निखार देने के लिए आप शहद भी जोड़ सकते हैं।

एलोवेरा जेल – Aloe vera gel

एलोवेरा में पॉलीसेकेराइड होते हैं जो नए स्त्राी कोशिकाओं के विकास को उत्तेजित करते हैं जिससे कि दाग धब्बो को सही किया जा सकता है। यह जेल त्वचा की खामियों को साफ़ करने में मदद करता है और त्वचा को साफ़ रखता है।

विधि 1 – एक ताजे एलोवेरा पाती से जेल निकालें, इसे अपने काले दाग-धब्बो पर लगाएं। 15 से 20 मिनट छोड़ने के बाद चेहरे को साफ़ कर दें। हफ्ते में एक या दो बार इस प्रयोग को दोहराएं।

विधि 2 – एक कटोरे में एलोवेरा जेल के साथ थोड़ा चीनी और नीबूं का रस अच्छी तरह से मिलाएं। साफ़ हाथ से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें। रोजाना इसका प्रयोग करें।

Face Ke Dhabbe Hatane ke Tarike

शहद का लेप – Honey paste

शहद जितना मीठा होता है उसी तरह यह हमारे चेहरे को भी मीठा बनता है। शहद दाग धब्बो को दूर करने का एक बहुमूल्य दवा है इसे रोजाना चेहरे पर लगाए और अगर इसे लगाने से आपके चेहरे पर खुजली हो तो आप इसमें थोड़ा दूध या पानी दे।  कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर रौनक दिखने लगेगी।

Shahad Face Beauti Tips - Daag Hatane Ke Gharelu Nukse

ग्रीन टी पियें – Drink green tea

Green Tea हमारे शरीर की सारी विमारियो के लिए सबसे असरदार प्राकृतिक औषधि होता है। यह न सिर्फ आपके चेहरे के दाग धब्बो को दूर कर सकता है बल्कि आपके पेट में हो रहे कीटाणुओ को भी मार देता है जिससे आपको कोई भी वीमारी नहीं होती है। ज्यादातर विमारियां हमारे पेट से ही होती है। कील मुहासे होने का श्रेय भी हमारे पेट में गन्दगी का होता है।

Face ke Dhabbe Door Karne Ke Gharelu Upay

दूध का लेप – Milk paste

दूध से जहा हमें पौष्टिक आहार मिलते है और हमारा शरीर हृष्ट -पुष्ट होता है वही यह हमारे कई बीमारियों को भी दूर करता है। चेहरे पे हो रहे दाग धब्बो का निपटारा करने के लिए भी इसे आप इस्तेमाल कर सकते है। रात को सोते समय रुई के गोले को दूध में भिगोकर अपने दाग वाले जगह पर लगा ले और रात भर लगाए छोड़ दे। दूसरे दिन उठकर गरम पानी से धो ले बदलाव नजर आएगा।

Doodh se Door Kare Face ke Daag Dhabbe

चेहरे को साफ़ रखे

चेहरे पर पसीना या कोई रंग गिरने पर ज्यादा देर तक वैसे ही नहीं रहे। चेहरे को हर समय साफ़ रखे। इसके लिए आप कोई अच्छी ब्रांड वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते है। दिन में कम से कम ५-६ बार मुँह पर पानी जरूर फेरे इससे आपके चेहरे की त्वचा को नमी मिलते रहेगी और चेहरे पर निखार आएगा।

Wash-Karke-Daag-Dhabe-Se-chutkara-Paye

दही का लेप – Yogurt paste

दही हो या दूध दोनों में लक्टस नमक अम्ल होता है जो की दाग को ख़त्म करने का सबसे अच्छा घरेलु उपचार होता है। चेहरे पर लगाने के लिए आप एक कटोरे में जरूरत के अनुसार दही डाले और उसमे थोड़ा सा निम्बू को मिला ले और फिर पेस्ट कर दे। अब आप इस पेस्ट को अपने दाग वाली जगहों पर लगा ले। सूखने के बाद वही गुनगुने पानी से धो ले। चेहरे पर निखार आनी शुरू हो जाएगी।

Dahi se Pimples Door Kare

नियमित पानी पिए – Drink regular water

शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाने के लिए जरूरी है शरीर को नियमित रूप से पानी की पूर्ति। आपको अपने चेहरे से दाग हटाने के लिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए इससे न सिर्फ दाग मिटेंगे बल्कि चेहरे पर एक नयी ऊर्जा आएगी।

Face ke Dhabbe hatene ke gharelu nukhse

सब्जियों का जूस पियें – Drink vegetable juice

वेजिटेबल जूस भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है। चेहरे के कील मुहासे को दूर करने के लिए आप रोजाना अपने दिनचर्या में सब्जियों का जूस मिला ले तो ये दाग धब्बे न कभी होंगे और जो हुए है कुछ दिनों में समाप्त हो जायेंगे। इसके अलावा आपकी त्वचा ज्यादा खूबसूरत और चमकदार बनेगी।

How to Remove Pamples from Face in Hindi

कील-मुहांसों पर बार-बार हाथ नहीं लगाए

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप लगातार पिम्पल्स पर हाथ नहीं लगाए। बहुत बार देखा गया है की पिम्पल्स चेहरे पर हो जाने पर आपका हाथ बार बार जाता है। बार-बार पिम्पल्स पर हाथ पढ़ने से और ज्यादा पिम्पल्स होने की आशंका होती है। इसलिए बचके रहे और इन उपायों को आजमाए।

How to Remove Pamples Face Hindi
Pimples हो दाग-धब्बे को चुटकी में कर देंगे दूर। बस स्टार्ट करे और बनाये चेहरे को खूबसूरत और चमकदार। आपको कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये हमें प्रश्न कर सकते है।

आलू के जरिये

आलू हमारे दैनिक जीवन में हर सब्जी में प्रयोग किया जाने वाली सब्जी है। यह न सिर्फ हमारे भोजन में काम आता है बल्कि त्वचा से दाग मिटने के काम और त्वचा में चमक लेन में भी मदद करता है। आलू का स्टार्च, रंजकता को कम करने में मदद करता है, जबकि इसमें एंजाइम स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है।

विधि 1 – आलू स्लाइसें

आलू को छीलकर उसे स्लाइस की तरह काटें और उन स्लाइस में थोड़ा गीला पानी लगाकर अपने दाग वाले स्थानों पर रख दें। 10 मिनट के बाद उन्हें निकल लें। इस प्रक्रिया को रोजाना करें।

विधि 2 – आलू और नींबू का रस

आलू और नीबूं के रस में विटामिन सी की मात्रा होने के कारण विरंजक गुणों सयुंक्त बनाकर दाग धब्बे हटाने में उत्कृष्ट उपाय है। आलू के स्लाइस निकालें और उसमे नीबूं के एक बड़े चमच दाल लें एक घंटे के लिए आप इस मिश्रण को फ्रीज़ में दाल लें। कुछ समय के बाद अपने चेहरे पर लगाएं। २० मिनट के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। एक प्रयोग को दो दिन में एक बार कर सकते हैं।

विधि 3 – आलू और शहद

आलू के साथ शहद मिलाने से त्वचा में अच्छा निखार आता है साथ ही साथ काले धब्बे समाप्त होने लगते हैं। आलू को बारीक़ कर उसका रस निकल लें उसमे एक चम्मच शहद जोड़ें और अपने चेहरे पर लगाएं। १५ मिनट के बाद साफ़ पानी से धो लें।

दाग-धब्बे हटाने का इलाज के रामबाण घरेलू नुस्खे

  1. कॉटन पैड के द्वारा चेहरे के कील मुंहासों पर नीबू का रस लगाएं। इसे तब तक रहने दें जब तक त्वचा नीबू के रस को सोख ना लें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

2. यदि प्याज का रस शहद के साथ मिलाकर लगाया जाए तो सारे दाग धब्बों से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए प्याज का रस काफी असरदार होता है।

3. देसी नुस्ख़ा दाग मिटाने के लिए है आलू. एक स्लाइस काटे. उस पे थोड़े बूँद नींबू का रस डाले और दाग वाले हिस्से पर घिसे एक-दो मिनिट तक| हर रोज यह प्रयोग करे और 2 महीने मे दाग मिट जाएँगे|

4.  हल्दी एक चम्मच, एक चम्मच शहद और नीबू के रस को मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगा कर 1घंटे के लिए छोड़ दें। फिर एक घंटे के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे कील-मुंहासों और दाग धब्बों पर काफी असर दिखाई देगा।

5. मुलेठी का चूर्ण ले और इस मे कच्चा दूध मिलाए और यह लेप को काले दाग धब्बे पर मिटाए| मुलेठी मे glabridin है जो मेलनिन के उत्पादन को रोक देते है और ऐसे त्वचा का रंग हल्का होता है.

6. चेहरे पर झाइयां मिटाने के लिए मूली को पीस के पेस्ट बनाए और दाग धब्बे पर नियमित घिसे कम से कम 5 मिनिट के लिए| यह घरेलू उपाय दाग धब्बे के लिए एक दो महीने तक आवश्य करे|

7. ककड़ी और नीबू के रस के साथ करौंदे को मिलाकर इसका लेप तैयार करें और चेहरे पर 5 से 10 मिनिट तक लगा रहने दें। इससे दाग धब्बों के कम होने में सहायता मिलती है।

8. एक चम्मच चंदन के पाउडर में कच्चा दूध, शहद और गुलाब जल की 3-4 बूंद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं रखें। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

9. संतरे के छिलके को 2-3 चम्मच दही के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अपने चेहरे को गरम पानी से धोएं और उसके बाद इस पैक को 30 मिनट तक के लिए लगाएं रखे।

10. सरल देसी उपाय दाग धब्बे के लिए है आमला का रस| फ्रेश जूस लगाए या तो चूर्ण को भिगोके यह पेस्ट लगाए| चाहे तो हल्दी के साथ मिला के लगाए |

Skin Care
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGodaddy Se Domain Kaise Purchase Kare Kharide
Next Article Google Adsense Ki CPC Kaise Badhaye (Increase Kare) – Killer Tips
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

Heart Touching Shayari on Mother in English: Beautiful Words to Express Love

July 29, 2026

मन के ऊपर शायरी – Best Shayari to Express the Emotions and Peace of Your Mind

July 29, 2026

Choosing the Right Sauna for a Healthier Lifestyle and Smarter Outdoor Living

July 28, 2026

True Love Shayari in English | Heart Touching Romantic Love Shayari & Quotes

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.