AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»ब्रेकअप के बाद क्या करें – प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभालें
Achisosh

ब्रेकअप के बाद क्या करें – प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभालें

By PeterNovember 6, 2023Updated:February 20, 202411 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
ब्रेकअप के बाद क्या करें - प्यार में धोखा खाने के बाद खुद को कैसे संभालें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जानिए Breakup के बाद खुद को कैसे संभाले: बहुत से लड़के आजकल हमसे यही पूछ रहे हैं कि girlfriend/boyfriend प्यार में धोखा दे तो क्या करें? दिल टूटने के बाद खुद को कैसे संभालें? ये प्रश्न कुछ अजीब सा लगता है।

यहाँ पढ़े: ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड को वापस कैसे पाएं

आजकल हर कोई relationship में रहना पसंद करता है, और बहुत सारे lovers अपने प्यार का सही तरीके से इजहार कर रहे हैं और खुश भी हैं। वही कई लड़के या लड़कियां अपने lover से breakup होने के बाद दुखी हैं। अगर लड़की आपको love में धोखा दे देती हैं यानि आपसे breakup कर देती है तो आप इतनी जल्दी उसके प्यार से बाहर नहीं आ पते हैं। आपको बार-बार उसके साथ बितायी हर बात याद आती है। आप उन ख्वाबों उन लम्बो को अपने दिमाग से निकल नहीं पाते हैं,

जिससे आप हर समय बैचैन रहते हैं। इसलिए अगर आप इस बात से परेशान हैं कि लड़की अगर प्यार में धोखा दे दे तो क्या करें, तो आज हमारे लवगुरु आपको ऐसे तरीके tips बताएँगे जिनकी मदद से आप उसकी बात से बाहर निकल सकते हैं और अपने जीवन में नयी उम्मंग ला सकते हैं।

गर्लफ्रेंड प्यार में धोखा दे तो क्या करे ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे संभाले

ब्रेकअप के बाद क्या करें

एक सच्चा प्यार ऐसा होता है जिसमे प्यार तो होता ही है लेकिन साथ में फ़्लर्ट, एक दूसरे से लड़ाई-झगडे लगे रहते हैं इससे दोनों को अच्छा भी लगता है जब वे अकेले होते हैं। एक दूसरे को बालों को खींचना, एक दूसरे के गालों को दबाना अच्छा लगता है। लेकिन बहुत से ऐसे लड़के लड़कियों में ये परेशानी आ जाती है की वे बार-बार अपने लवर से लड़ाई करने में ही रहते हैं और कोई ऐसी बड़े झगडे को साथ में लाना चाहते हैं जिससे कि ब्रेकअप हो जाये यानि वह लड़की आपके प्यार से खिन्न हो चुकी है इसके बहुत से कारण भी हो सकते हैं। आज के समय में लड़के लड़की को धोखा देना एक आम बात सी हो गई है, कुछ समय तक एक दूसरे के साथ रहकर मजे उठाकर वे प्यार से ऊब जाते हैं और दूसरे जगह नजर दौड़ते हैं।

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा देती है तो इसका पता आपको पहले ही लग जाता है। वह आपसे पहले जैसी प्यार नहीं करती न ही आपको अपने जीवन में कोई अहमियत देती है। इसका प्रमुख कारण है जो आज के समय में हो रहा है, उसे या तो कोई आपसे अच्छा हैंडसम लड़का पसंद है या उसे कोई अच्छे घराने का लड़का जिससे वह अपने सौक पुरे कर सके। इसके अलावा भी बहुत हो सकते हैं लेकिन आपकी क्या परेशानी है आप कमेंट के जरिये हमें बता सकते हैं और उसका सुझाव भी ले सकते हैं। तो चलिए मेरे दोस्तों निराश नहीं होइए हम आपको बताते हैं सुखी और हसीं जिंदगी कैसे जियें ब्रेकअप के बाद।

प्यार में धोखा मिलने के बाद बहुत से लड़के शराब या नशा करना शुरू कर देते हैं जो कि सरासर गलत है जैसे कि इस दुनिया में लड़कियों की कमी होगी। इस दुनिया में अच्छी लड़कियां भी होती हैं और बुरे भी आप अगर अच्छा करेंगे तो आपको अच्छी ही लड़की मिलेगी। प्यार में धोखा मिलने पर आप दो ऑप्शन में होते हैं

  • अपने आपको परेशान करना, उसकी यादों में बस नशा करना, उसके बिना अधूरे मन में रहना, अपने को बर्बाद करना।
  • या तो उसकी यादों को एक बाहर निकलकर अपने एक लक्ष्य को प्राप्त करना जिसमे उसके धोकेपन को अपनी मजबूती बनाना।

प्यार में धोखा मिलने के बाद क्या करना चाहिए

दिल टूटने के बाद खुद को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन नामुनकिन नहीं है। हाँ उसकी यादें आपको कुछ समय के लिए परेशान करेंगी लेकिन अगर आप अपने एक नए जीवन को एक नयी उंमग से जीना चाहेंगे तो ज्यादा देर तक परेशानी नहीं होगी। थोड़े से प्रयास और कुछ तरीकों को अपनाकर दिल टूटने के गम से बाहर निकला जा सकता है। आज हम आपको आने अनुभव के आधार पर कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस दर्द से जल्दी ही बाहर निकल सकते हैं।

पुरानी यादों को बाहर निकालें

अगर आप चाहते हैं कि उस लड़की को जल्दी ही दिल और दिमाग से निकाल दिया जाये तो सबसे पहले आपको उससे जुडी साड़ी यांदों को बहार निकल देना चाहिए। अगर आप उससे जुडी हर लम्हों या बातों को याद करेंगे या उसके साथ गुजरे दिन, मूवी से देखकर या उससे जुडी बातों को बार बार याद करेंगे तो इससे आप खुद को ज्यादा परेशान करेंगे और दर्द और ज्यादा बढ़ेगा। हर समय उसके बारे में न सोचकर खुद को दुखी न करे इससे अच्छा रहेगा की आप अपना एक लक्ष्य बनाये और अपने सपनो को पूरा करने के बारे में सोचें।

अपने दुःख को अंदर नहीं बाहर फेंकें

ब्रेकअप के बाद बहुत से फ्रेंड्स अपने दुःख को बहार नहीं निकलते हैं वे अंदर ही अंदर उन दुखों के कारण परेशान रहते हैं जो की उन्हें और रुलाता रहता है हुए अकेलेपन को बढ़ावा देता है। आप उन दुखो को दूर करने के लिए आप अपने गुस्से को मारकर गुस्से को बहार निकल दें। इसके अलावा आप हर समय हसें जिससे कि कोई दुःख आपके दिल पर न पहुंचे। इसके लिए आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएं उन्हें अपने दुःख के बारे में बताएं, इससे आपका दिल हल्का होगा और साथ थी दोस्त आपको दुःख से बाहर निकलने की हर कोशिश करेंगे। हसने के लिए आप कोई कॉमेडी शो देख सकते हैं।

उससे जुड़ी हर चीज को delete कर दें

उसकी साथ की गई बातों उसके साथ बिताये गए हर लम्हो को बार-बार याद न करने के साथ आप उससे जुडी हर चीज को डिलीट कर बहुत जरूरी है। जब वह आपके दिल को ही तोड़ कर चली गई है तो क्यों आप उससे जुडी चीजों को अपने पास रखें? इससे आपको क्या फायदा है। जब-जब उससे जुडी चीजें आपके सामने आएँगी उसकी याद आपको परेशान आती रहेगी। इसलिए जो भी उससे जुड़े हैं उन्हें या तो उसे वापस कर दें या जला दो। उसके फोटो, ग्रीटिंग्स, कांटेक्ट नो, इमेल्स, मेस्सगेस सब डिलीट कर दें। इन सबको करने में आपको थोड़ी परेशानी तो आएगी लेकिन इससे आगे आपको कोई परेशानी नहीं आएगी, और आप उसे जल्दी ही भूल सकते हैं।

अकेले न रहें

अकसर जब भी प्यार या दोस्ती में धोखा मिलता है तो इंसान अकेला रहना ही पसंद करता है लेकिन अगर आप अकेले रहेंगे तो उसकी बातें उसकी याद आपको और परेशान करेगी। अकेले रहने से आप डिप्रेशन में रहेंगे और आपको बड़ी परेशानियां आने लगेंगी। कुछ समय तो आपको दुःख जरूरी होगा, लेकिन अच्छा सुझाव है कि अकेले न रहकर बाहर घूमने जाएँ, नए दोस्तों से मिलें और चिल करें। क्या रखा है इस दुनिया में चार दिन की ज़िन्दगी है अगर इसे भी अच्छे से नहीं जी पावो तो बेकार है ज़िन्दगी जो एक लड़की के पीछे मर रहे हो जो आपको ठोकर मार कर चली गई है। बकवास में अकेले में रहकर कोई गलत काम करने की नहीं सोचें।

व्यस्त रहें

कभी कभी हमारा दिल अपने आप को अकेला सोचता है और नकारातमक सोच आते रहते हैं। वैसे तो इस दुनिया में जो भी आया अकेला ही आया और अकेला ही जायेगा। लेकिन भगवान्  ने सारे रिश्ते बनाए की हम खुश रह सके इसलिए अगर आपको इस झंझट से दूर रहना है तो अपनों के साथ साथ प्यार बातें उसके साथ बिजी रहें। उनकी हेल्प करें। इसके अलावा खुद अपने मनपसंद चीजों को करें जो भी आपको पसंद हो इसमें आप डांस, गाने सुनना, खेलना, खाना पकाना, या मूवी देखना कुछ भी कर सकते हैं। अपने ऑफिस, या कॉलेज के काम में बिजी हो जाना ही आपकी लाइफ के लिए सबसे अच्छा होगा।

अपने जीवन का एक लक्ष्य बनायें

लड़की को भूलने का सबसे बेस्ट आईडिया जो हमारे फ्रेंड ने अपनाया और आज ख़ुशी ख़ुशी जी रहा है। जब दो साल तक लड़की ने उसके साथ प्यार किया और वह उसका दीवाना हो गया था लेकिन अंत में लड़की ने से धोखा दे दिया लेकिन वह हारा नहीं और पूरी होशो हवास में उसने एक अपना गोआल चुना की मुझे क्या बनाना है और उसके पीछे पूरी तरह से फोकस लगा दी, वह उस काम के लिए दिन और रात एक करने लगा। वह हर समय उस काम के पीछे ही लगा रहता था। इसलिए वह आज काफी बड़ा आदमी बन गया है अगर वह भी नेगेटिव सोचता तो आज कुछ नहीं बन पता। इसलिए दोस्तों आपके माता पिता का मकसद सिर्फ आपको पलना या पोसना नहीं था उनके दिल में था कि हमारा भी बच्चा कुछ बनेगा इसलिए यही मौका है कुछ कर दिखने का।

नशे से दूर रहें

हर कोई आदमी जो भी निराश हो या तनाव में हो तो वह नशा करने लग जाता है, और सोचता है कि इससे तो टेंशन दूर करूँ? लेकिन ऐसा तो बस चाँद घंटों के लिए आपका दिमाग उस बात को नजरअंदाज कर देगा लेकिन आपकी परिस्थितियों को नहीं बदल सकता है और न रोज के लिए आपके तनाव को दूर कर सकता है। नशा करके आप कुछ घंटों के लिए आराम तो कर सकते हैं, लेकिन उठने के बाद वही के वही। इससे क्या होगा आपके शरीर का नाश होगा आपके परिवार वाले परेशान होंगे, जिन्होंने आपको पाल पोसकर इतना बड़ा किया। नशा करके व्यक्ति को और ज्यादा निराशा होती है उसके दिमाग में और ज्यादा नकारात्मक विचार आते हैं। और नशे में वह कोई गलत कदम भी उठा सकता है। आपको खुद सोचना चाहिए कि अगर जितने दिल से मैंने उस लड़की को चाहा उससे प्यार किया उसी तरह में अपने माता-पिता की बातों को मानूं और एक अच्छा बच्चा बनु तो कितनी अच्छी बात होगी आपके माता पिता के लिए।

बदला लेने की कोशिश ना करें

हम मानते हैं की आपने सच्चा प्यार किया लेकिन उसने आपको धोखा दे दिया तो इसका मतलब नहीं की आप उससे बदला लेने की कोशिश करें। हमेशा ये बाद जरूरी नहीं की वह लड़की आपको छोड़कर तो वह धोखेबाज ही हो या गलत हो क्या पता उसकी मजबूरी हो। इसलिए आपको थोड़ा पॉजिटिव होकर सोचना जरूरी है। अगर वह धोखेबाज भी है फिर भी आप उसकी बुराई करने की नहीं सोचें क्यूंकि आपने सच्चा प्यार किया और सच्चे प्यार की हमेशा जीत होती है। यह बात उसके दिल में हमेशा चुभेगी की वही गलत थी। इसलिये वो तो बुरा बन ही गई, आप बुरे मत बनो। आप उसे कोई सजा मत दो। सजा देने या बदला लेने की कोशिश में बात और ज्यादा बिगड़ जाती है जिससे आपको पहले से भी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। जो जैसा किसी के साथ करता है कभी ना कभी उसके साथ भी वैसा ही होता है।

उसके जाने से दुखी नहीं रहें

जब वह आपके दिल को तोड़कर ही चली गई तो आपको परेशान होने की जरूरत क्यों? आप दुखी क्यों हो रहे हो। आप उसके लिए अफ़सोस करे जो आपकी भावनावो को समझे आपको खुशियां दे। जो आपकी खुशियों और भावनावो को ठेस पहुंचकर गई तो उसके बारे में सोचकर दुखी क्यों रहना है। इसलिए ऐसे धोकेबाज को दिल और दिमाग से मिटा देना चाहिए और उसके किसी भी बात पर दुखी नहीं रहना चाहिए। वो शख्स अब आपसे बहुत दूर जा चुका है और वो अब आपकी जिन्दगी में कभी वापस नहीं आ सकता। अब आपको सारी जिन्दगी उसके बिना ही गुजारनी है, आपके दर्द का उस पर अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसलिये जल्दी से जल्दी उसे भुलाकर अपनी energy, अपना समय और अपना ध्यान अपने सपनों को पूरा करने में लगाओं, अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने में लगाओं।

सकारात्मक सोचें

आदमी सफल होता है उसकी सोच से, अगर उसकी सोच सकारातमक है तो वह जरूर अपनी ज़िन्दगी में सफल होगा और अगर आदमी की सोच ही नकारातमक है तो वह आगे कैसे जा सकता है। हमने आपको उप्पर बताया है की आपको इस दुःख घडी को छोड़कर एक लक्ष्य बनाना है वो भी सकारात्मक सोच को लेकर। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको दिन और रात उसी के पीछे लगना है। इससे न तो आप बोर होंगे और न अकेलेपन सोचेंगे। जिससे आपको कोई भी पुरानी बात या उसके साथ बिताये कोई भी लम्हे बार-बार परेशान नहीं करेंगे। भले ही आपकी ज़िन्दगी में आपके एक्स-गर्लफ्रेंड ने आपका साथ छोड़ दिया लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो आपकी ज़िन्दगी के बारे में सोचते हैं आपसे प्यार करते हैं। आपको उनके बारे में भी सोचना चाहिए कि आपकी ज़िन्दगी में उनका कितना महत्व है।

Relationship
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसूप पीने के बेहतरीन फायदे – Soup Peene ke Fayde in Hindi
Next Article पीले दांतों को सफेद बनाने के उपाय – Home Remedies for Yellow Teeth in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026

How to Make Sure a Construction Project Does Not Go Over BudgetKey Takeaways

May 27, 2026
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Most Popular

The Practical Value of Learning Emergency Response Techniques

May 13, 2026

Shayari Love ❤️❤️❤️ English: Simple Words, Deep Feelings

May 13, 2026

One Sided Love Shayari: Simple Words, Silent Feelings

May 13, 2026

Heart Touching Gulzar Shayari: Simple Words, Deep Emotions

May 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.