सफेद और चमकते दाँत किसी की भी व्यक्तित्व (पर्सनालिटी) में निखार ला सकते हैं। बहुत से लोग पीले दांतों के कारण लोगों के सामने हसने से बचते हैं। दांतों का रंग कई बार बहुत से प्रॉब्लम्स के कारण पीला पड़ जाता है।
दाँत ज़्यादातर उम्र के कारण, दंटो की ठीक से सफाई ना होने के कारण, बहुत ज़्यादा चाय या कॉफी पीने के कारण या तबाकू और सिगरेट पीने के कारण पीले हो जाते हैं। कभी कभी किसी बीमारी के कारण भी दाँत पीले हो जाते है। हलाकि पीले दांतों को सफेद बनाना कोई ज़्यादा मुश्किल काम नहीं है। थोड़ी सी मेहनत से आप पीले दांतों को सफेद बना सकते है।
तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं पीले दातों को सफ़ेद चमकाने के आसान उपाय और प्राकृतिक तरीके।
पीले दांतों को सफेद करने के उपाय
नींबू से पीले दांतों को सफेद करें
नींबू के नटराल ब्लीचिंग के गुण दांतों पर असर दिखाते हैं। पीले दांतों के लिए नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ा जा सकता है, या नींबू के पानी से गरारे भी करके भी पीले दांत चमकाए जा सकते हैं।
- नींबू के साथ नमक मिलाकर दांतों की मसाज करें।
- दो हफ़्तों तक रोजाना दो बार करने से दाँत चमकने लगेंगे।
नमक से चमकाएं पीले दांतों को
नमक को पुराने समय से ही दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह दांतों के खोए minerals लौटता है, जिससे दांतों का सफेद रंग बना रहता है।
- रोजाना शुबह टूथपेस्ट की तरह नमक को दांतों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नमक को चरकोल में मिलाकर भी दांतों की सफाई की जा सकती है जिससे दाँत सफेद होते है।
- नमक और बेकिंग पाउडर मिलाकर भी मंजन तैयार किया जा सकता है।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए तुलसी
तुलसी में भी दांतों को सफेद बनने के बहुत गुण होते हैं। इसके साथ तुलसी पायरीया से भी दांतों की सुरक्षा करती है।
- तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना इस्तेमाल करने वाले टूथपेस्ट में मिलाकर दांतों की सफाई करें।
- तुलसी के पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें सरसों का तेल मिलाए। इस पेस्ट से दांतों की सफाई करने पर भी बहुत फायदा होता है।
दांत चमकाने के लिए बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा दांतों को सफेद बनने का सबसे आसान प्राकृतिक तरीका है। यह दांतों से प्लाक को ख़त्म करके दांतों की सफेदी और चमक बनाए रखता है।
- रोज ब्रश करते टाइम अपने पेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें और ब्रश करें। दांतों की सफेदी लौट आएगी।
- एक कप पानी में बेकिंग सोडा और hydrogen peroxide मिलाकर Mouthwash की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
दांतों को चमकाने के उपाय में प्रयोग करें संतरे का छिलका
संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दाँत चमकने लगेंगे।
- रोज रात को सोते समय संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ें। संतरे के छिलके में Vitamin C और Calcium के साथ Micro Organism होता है जो दांतों की मजबूती और चमक बनाए रखता है।
दांतों की सफाई करे Strawberry से
Strawberry में भी विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जो दांतों को सफेद बनाने में मददगार है।
- Strawberry के कुछ टुकड़ों को पीसकर इस लेप को दाँतों पर लगाकर मसाज करें। इसे दिन में दो बार करने से कुछ दिनों में पीले दाँत सफेद होने लगते है।
- Baking Soda और strawberry के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन ख़त्म होता है।
दांतों का पीलापन दूर करने का उपाय सेब
सेब को आहार में शामिल करने से भी दांतों की सफेदी लौटाई जा सकती है। सेब की Crunchiness दांतों को प्राकृतिक तौर पर स्क्रब करती है। रोजाना एक या दो सेब ज़रूर खाएं और खूब चबा-चबा कर खाए। इसी तरह गाजर और खीरा भी कच्चा खाने से दाँत सफेद और मजबूत बनते है।