जन्मदिन पर अनमोल सुविचार
मेरे पिता ने मुझे सबसे बड़ा उपहार दिया जो कोई किसी को दे सकता है, उन्होंने मुझपर भरोसा किया.
~~Jim Valvano
जब मोमबत्तियों का दाम केक के दाम से अधिक होने लगता है तो आप समझ जाते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं.
~~Bob Hope
ईश्वर ने हमें जीवन का उपहार दिया है, ये हम पर निर्भर है कि हम स्वयं को अच्छी तरह जीने का तोहफा दें.
~~Voltaire
आप कितने बड़े होंगे जब आपको ये ना पता हो कि आप कितने बड़े हैं?
~~Satchel Paige
मैं एक कैंडल-होल्डर खरीदना चाहता था, लेकिन वो दुकान में उपलब्ध नहीं था. इसलिए मैंने केक खरीद लिया.
~~Mitch Hedberg
जब मैं छोटा था तो सोचता था,कितना अच्छा है ना कि हर कोई मेरा जन्मदिन मनाता है? क्योंकि ये ४ जुलाई को पड़ता है.
~~Gloria Stuart
क्या आप एक साथ केक खा भी सकते हैं और रख भी?
~~John Heywood
यह प्यारा है, जब मैं सभी जन्मदिन भूल जाता हूँ, अपना भी, और पता चलता है कि कोई मुझे याद कर रहा था.
~~Ellen Glasgow
सबसे बड़ा उपहार जो आप दूसरों को दे सकते हैं वह है बिना शर्त प्रेम और स्वीकृति का उपहार.
~~Brian Tracy
ये पूरी दुनिया एक बर्थडे केक है , इसलिए अपना टुकड़ा लीजिये, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.
~~George Harrison

तोहफे का इससे लेना-देना नहीं है कि क्या किया या दिया जाता है, बल्कि देने या करने वाले वाले की नीयत मायने रखती है.
~~Lucius Annaeus Seeca
जिस तरह मैं देखती हूँ, आपको हर दिन ऐसे जीना चाहिए जैसे कि वो आपका जन्मदिन हो.
~~Paris Hilton
मेरे लिए – बूढा होना हमेशा मेरी उम्र से दस साल बड़ा होना है.
~~John Burroughs
आप जितना अधिक जीवन की प्रशंशा करेंगे और उसका जश्न मनाएंगे , उतना अधिक आपके जीवन में जश्न मनाने को होगा.
~~Oprah Winfrey
हाथ से बने उपहार बड़े डरावने होते हैं क्योंकि वे दर्शाते हैं कि आपके पास बहुत खाली समय है.
~~Doug Coupland
आपके बच्चों को आपके उपहार से ज्यादा आपके उपस्थिति की ज़रुरत होती है.
~~Jesse Jackson
उपहार से अधिक उपहार देने वाले से प्रेम करो.
~~Brigham Young
अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है उसे एक बार भूल जाना .
~~E. Joseph Cossman
सत्तर का होना पाप नहीं है.
~~Golda Meir

मुझे आश्चर्य है कि , मेरे सत्तर मेरे साठ से अच्छे हैं और मेरे साठ मेरे पचास से ,मैं नहीं चाहूँगा कि मेरे दुश्मन भी मेरी किशोरावस्था और बीस वर्ष की उम्र से गुजरें.
~~Lionel Blue
हर साल अपने जन्मदिन पर आपको एक नयी शुरुआत करने का मौका मिलता है.
~~Sammy Hagar
मुझे याद है जब मोमबत्ती की दूकान जल गयी थी. सभी लोग चारो तरफ कहदे हो कर ‘ हैप्पी बर्थडे ‘ गा रहे थे.
~~Steven Wright
तीस मेरे लिए अजीब था. मुझे सच मुच इस तथ्य को मानना पड़ा कि अब मैं एक चलता-फिरता वयस्क हूँ.
~~C. S. Lewis
एक उपहार , जो संवेदनापूर्ण भाव के साथ दिया जाए वह दोहरे उपहार के समान है.
~~Thomas Fuller

ज्योतिष और हस्तरेखा शाश्त्र के बारे में : वे अच्छे हैं क्योंकि वो लोगो को उज्जवल और स्मभावनाओ से भरा बनाते हैं. वे साम्यवाद का सबसे अच्छा रूप हैं. सभी का जन्मदिन होता है और सभी के पास हथेली है.
~~Kurt Vonnegut
अपने उम्र की अभूत सी औरतों की तरह मैं भी अट्ठाईस की हूँ.
~~Mary Schmich
एक दिन ही पड़ने वाले जन्मदिन का अभी भी कोई इलाज नहीं है.
~~John Glenn
अगर आप अपने बच्चे को कोई उपहार देना चाहते हैं तो उसे उत्साह दीजिये.
~~Bruce Barton
नए साल के दिन सभी का जन्मदिन होता है.
~~Charles Lam
आपको अगर Birthday Wishes in Hindi आये तोअपने दोस्तों के साथ भी साँझा करे।

