AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»पतले बालों को मोटा और घना करने के उपाय – Home Remedies for Thick Hair in Hindi
Achisosh

पतले बालों को मोटा और घना करने के उपाय – Home Remedies for Thick Hair in Hindi

By PeterNovember 6, 2023Updated:February 20, 20248 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
पतले बालों को मोटा और घना करने के उपाय और घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Thick Hair in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Home Remedies for Thick Hair in Hindi: आज के ज़माने में हर कोई अपने बालों से बड़ा प्यार करता है जिस तरह वह बालों को मजबूत, लम्बा और काला चाहता है उसी तरह वह बालों को मोटा और घना बनाना चाहता है। आजकल बहुत से बाज़ारी प्रोडक्ट्स बहुत से लोग इस्तेमाल करते है लेकिन ये बाजारी products आपके बालों को ज्यादा फायदा न देते हुए नुकसान जरूर कर देते है। इसलिए बेहतर है कि बालों को काला, घना करने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमाएं। इनसे न ही आपको कोई side-effect होगा न ही ज्यादा खर्च लगेगा। आइये जानते है ऐसे कौन से घरेलू नुस्खे है जिनकी मदद से आप अपने पतले बालों को मोटा और घना कर सकते हैं। यहाँ पर हम आपको बेहतरीन घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने रूखे, छोटे बालों को आसानी से मोटे, लम्बे, घने और मुलायम बना सकते हैं। घरेलु नुस्खे हमारी जीवन के अहम् हिस्सा है, घरेलु जड़ी बुटिया जहा हमें कई बीमारियों से बचते है वही कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं करते हैं।

बालों को मोटा घना करने के घरेलू उपाय 

जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों को लम्बा और मोटा करने में अच्छा माना जाता है। यह बालों की जड़ो को अच्छा पोषक तत्व प्रदान करता है जिसकी वजह से बाल जड़ से मजबूत होने के साथ साथ लम्बे और घने बनते हैं।

  • सबसे पहले आप जैतून के तेल को गर्म करे, ठंडा होने के बाद अच्छे से अपने बालों पर मालिश करें।
  • सुनिश्चित करें कि बाल कोमल होने चाहिए।
  • कुछ समय के बाद बालों को साफ़ करने के लिए आप सम्पू का इस्तेमाल
  • कर सकते है। हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग करें।

अंडे का प्रयोग

बालो को मजबूत और मोटा बनाने के लिए प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है। प्रोटीन के लिए अंडे बहुत अच्छे घटक है। ये बालो को भरपूर मात्रा में पोषक तत्वा देते है जिनकी मदद से बाल पतले से मोटे होने शुरू हो जाते है।

  • बालों की लम्बाई के हिसाब से एक या दो अंडे लें, ठीक से हिला लें.
  • बालों को गिला करके उसमे अंडे का पेस्ट लागू करे।
  • लबभग 30 से 40 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • सप्ताह में एक या दो बार इस प्रयोग का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा अंडे का बाहरी सफ़ेद हिस्सा एक कटोरे में लें, अपनी पसंद के बालों के तेल का एक बड़ा चमच और पानी की दो बड़े चम्मच इसमें मिश्रण करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह मालिश करे। हफ्ते में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

मेथी के बीज

घने बाल के लिए मेथी का बीज पुराना प्राकृतिक घरेलू उपाय है। मेथी बालो को झड़ने से रोकता है, बालों की जड़ो को मजबूत और नए बाल विकास को बढ़ावा देता है। इससे बालो को मोटा करना आसान तरीका है।

  • मेथी के बीज रात को दो कप पानी में भिगो कर रख दें।
  • दूसरे दिन इन्हे अच्छी तरह पीस लें और इस पेस्ट को बालो पर लगाएं।
  • लगाने के 30 से 40 मिनट बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह धों लें, क्यूंकि मेथी के बीज की दुर्गन्ध आपको परेशान कर सकती है।
  • हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग करें।

अरंडी और नारियल तेल उपयोग

अरंडी के तेल नियमित रूप से बालों पर लगाने से बाल मोठे और मजबूत बनते हैं। इसकी चिपचिपाहट के कारन यह बालों को अच्छी तरह से कोट करती है, साथ ही बालो को गिरने से बचती है। इसमें मौजूद विटामिन इ और फटी एसिड बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।

  • अरंडी के तेल और नारियल तेल को बराबर भागों में मिश्रण कर गरम करे।
  • ठंडा करने के बाद इसे अपने बालों पर मालिश करें। गर्म पानी से सिक्त एक तौलिया के साथ अपने बाल को कवर करें
  • इसे कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को शैम्पू या गरम पानी से अच्छी तरह धों।
  • इस उपाय को एक हफ्ते में एक बार करें और बाल चमकदार और मोटा पाएं।

संतरे का रस

संतरे का रस के बारे में आपने सुना नहीं होगा लेकिन यह बालों को मोटा और घना करने में मदद कर सकता है। मुख्य रूप से यह बालों में रुसी होने से बचता है लेकिन यह बालों को घना और बढ़ावा देने में भी सक्षम है।

  • नारंगी के रस को निकालें और बालों पर लगा दें।
  • लगाने के 30 मिनट के बाद बालों को धों।
  • सफ्ताह में एक या दो बार इसका प्रयोग कर अपने बालों को मोटा कर सकते हैं।

जानिए एलोवेरा से बाल कैसे घने करे

मोठे और लम्बे बाल का आनंद लेने के लिए एलो वेरा लोकप्रिय है। इसकी मॉइस्चराइजिंग गुणवत्ता के लिए यह मशहूर है, यह सिर के पह मान को सही तरीके से रखता है जिससे बालों पर कोई बाहरी असर नहीं पड़ता है।

  • एक या दो एलो वेरा के पत्तों से जेल निकालें और जेल को अपने सिर पर रगने।
  • 30 मिनट सूखने के बाद आप बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धों लें।
  • नियमित रूप से सप्ताह में एक या दो बार इसका प्रयोग करें।

हिना पाउडर बाल घना करने का तरीका

हेना पाउडर भी बालों को मोटा, नरम और टूटने से बचता है। ये बालों की कोमलता को भी बढ़ावा देते है जिससे बाल मुलायम और चमकदार रहते है।

  • तजा हेना की पत्तियों को पीसकर उसमे थोड़ा पानी मिलकर पेस्ट बनाये।
  • दो से तीन घंटे अच्छी तरह भींग जाने के बाद अपनी बालों पर लगाएं।
  • लगाने के बाद बालों कोई किसी कपडे से लपेट दें।
  • सूखने के बाद अच्छी तरह से धो लें।

इसके अलावा आप हेना पाउडर में प्रयाप्त पानी मिलकर गधा कर दें। सादे पानी की वजाय आप ग्रीन टी का भी उपयोग कर सकते है। इस मिश्रण को रात भर अलग रखें, और दूसरे दिन कच्चा अंडा और निम्बू का रस को इसमें मिलाये और बालों पर लगाएं। सुख जाने के बाद साफ़ पानी से धो लें। कुछ ही समय बाद आपको बालों में फर्क नजर आने लगेगा।

मोटा घने बाल पाने के लिए प्याज का रस

बालों के रूखेपन और मोटापा के लिए प्याज का रास बहुत लाभकारी होता है। इसके प्रयोग से बालों की जड़ें मजबूत होती है जिससे बालों के विकास में बढ़ावा मिलता है।

  • प्याज को छीलकर बारीक पीसकर इसका रस किसी बर्तन में निकालें।
  • उसके बाद अपने बालों पर लगाए।
  • 15 से 20 मिनट सूखने के बाद हलके शैम्पू से धो लें।
  • सप्ताह में एक या दो बार इसका प्रयोग करने से अच्छा परिणाम मिलता है।

बाल मोठे घने काने के लिए आजमाए अन्य टिप्स  

  • बालों पर आलू के रस को लगाने से बाल मोठे और मजबूत बनते है। आलू को बारीक पीसकर उसका रस बालों पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें।
  • बालों को अच्छे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसके लिए आपको संतुलित प्रोटीन युक्त भोजन लेना जरूरी है। हरी सब्जिया इसके लिए बहुत लाभकारी होती हैं।
  • ध्यान रहे कभी भी गीले बालों पर कंघी या तेल नहीं लगाएं, और न ही बालों को खुला छोड़ें।
  • बालों पर अलग अलग शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करें।
  • बालों पर नारियल तेल इस्तेमाल करने से बाल काले, लम्बे और घने बनते हैं।
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पीयें इससे बालों को नमी मिलती है जिससे बाल विकास ज्यादा करते हैं।

बालों को घना-मोटा करने के घरेलू नुस्खे

  1. बालों को घना दिखाने के लिए शैम्पू की जगह बेकिंग सोडा से बाल धोएं। लगभग 4 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और 3/4 पानी मिलाकर बाल धोएं।
  2. एलोवेरा बहुत ही उत्तम होता है घने बाल पाने के लिए। एलओवेरा आपके बालो को ज़रूरी पौषक तत्व और नमी प्रदान करता है|
  3. बाल धोने के बाद आखिरी रिंस विनेगर की दें। आधी बाल्टी पानी में कुछ बूंदे एप्पल साइडर विनेगर की डालें और शैम्पू के बाद इस पानी से बाल धोएं।
  4. रीठा भी ऐसी जड़ीबूटी है जिसका प्रयोग आपके बालों पर किया जाता है। यह आपके बालों को साफ़ सुथरा, काले, घने और लंबे रखने का काफी बेहतरीन उपाय है।
  5. एक चम्मच मेथी के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर इसे शैंपू से साफ कर लें। ऐसा 1 महीने तक लगातार करने से बालों में घनापन आने के साथ-साथ बालों का विकास भी होने लगता है।
  6. मेंहदी पाउडर में 3 से 4 बड़े चम्मच नीम पाउडर, दही के 2 बड़े चम्मच, कॉफी पाउडर का 1 बड़ा चम्मच, काली चाय और नींबू एक साथ मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाकर पूरे सिर की त्वचा पर लगायें। 30 मिनट या उससे अधिक के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।

तो ये हैं बालों को मोटा घना करने के टिप्स जिनकी मदद से आप घर पर ही बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते है। अच्छे बालों के लिए आपको बालों की केयर करना बहुत जरूरी है। आप इस article को अपने दोस्तों के साथ share करें, और हमसे जुड़ने के लिए हमारे Facebook Page को like करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआलू के रस पीने से स्वास्थ्य लाभ एवं फायदे – Benefits of Potato Juice in Hindi
Next Article आलू के फायदे और नुकसान – Potato (Aalu) Benefits and Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Dil Ka Raaz: One Sided Love Shayari 2 Line for Silent Hearts and Hidden Feelings

December 5, 2025

Shayari 2 Line Love: Simple Words, Deep Feelings

December 5, 2025

Romantic Love Shayari Gujarati: પ્રેમની મીઠાશ શબ્દોમાં

April 5, 2025

महिलाओं में गंजापन दूर करने के सुझाव

December 17, 2023
Most Popular

How to Build Your First Website and Grow Your Online Presence

February 20, 2026

Updates on WhatsApp and Telegram – 2026

February 20, 2026

Why do precious metals continue to attract long-term investors?

February 20, 2026

How Parents Can Use Digital Gold for Child Education Planning

February 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.